फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Asha and Sangini received from CMO regarding pending payment

लंबित भुगतान को लेकर सीएमओ से मिली आशा व संगिनी

Tue, 21 Dec 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Asha and Sangini received from CMO regarding pending payment
लखीमपुर खीरी। आशा वर्कर और संगिनियों का कई साल का भुगतान लंबित है। इसके लिए रमियाबेहड़ और फरधान सीएचसी की आशा वर्कर व संगिनी सोमवार को सीएमओ से मिलीं। आशा व संगिनियों ने सालों का बकाया करोड़ों का भुगतान दिलाने के लिए सीमएओ से मांग की।
विज्ञापन

लंबित भुगतान को लेकर पिछले दिनों से आशा वर्कर और संगिनियों ने आमरण अनशन तक शुरू कर दिया था। इसके चार दिन बाद डीएम और सीएमओ ने चार दिन में भुगतान कराने का आश्वासन देकर अनशन समाप्त करा दिया था। मगर, दस दिन बीतने के बाद भी अभी तक आशा वर्कर और संगिनयों को भुगतान नहीं किया गया। इससे नाराज रमियाबेहड़ और फरधान सीएचसी की आशा वर्करों ने सोमवार को सीएमओ से मिलकर लंबित धनराशि दिलाने की मांग की। आशा वर्कर और संगिनियों का कहना है कि 2016 से कई योजनाओं के देयकों का भुगतान नहीं किया गया। इस तरह करीब करोड़ों रुपये बकाया है। यदि मामले की सही तरीके से जांच हो जाए तो मामला आईने की तरह साफ हो जाएगा। इन्होंने बताया कि कि जांच के दौरान रमियाबेहड़ सीएचसी पहुंचे तत्कालीन डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने पैसा वसूलने की शिकायत मिलने के मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, लेकिन उनका तबादला होते ही मामला फाइलों में दब गया। इस दौरान दोनो सीएचसी की तमाम आशा वर्कर और संगिनियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन

आशा वर्कर और संगिनयां आई थीं। लंबित भुगतान कराने की मांग कर रही थीं। बकाया भुगतान को लेकर रमियाबेहड़ सीएचसी के ब्लॉक लेखा प्रबंधक से स्पष्टीकरण तलब किया गया था। मामले को दिखवाया जा रहा है जल्द ही इसका निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शैलेंद्र भटनागर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed