फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   As soon as the chair broke, it fell on each other in such a way that one died and five people were injured

Lakhimpur Kheri News: कुर्सी क्या टूटी, एक-दूसरे पर ऐसे टूटे कि एक की मौत, पांच लोग घायल

Sat, 24 May 2025 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
As soon as the chair broke, it fell on each other in such a way that one died and five people were injured
बांकेगंज में पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। -संवाद।
बांकेगंज। कुर्सी टूटने को लेकर हुए विवाद में थाना मैलानी के गंगापुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय जगेश्वर की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं मारपीट में दो महिलाएं, एक किशोरी और दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। घटना में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना मैलानी के बांकेगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में अवैध शराब के मामले में बदनाम गंगापुर गांव निवासी मुकेश कुमार शुक्रवार रात करीब नौ बजे सुंदर के दरवाजे के सामने कुर्सी पर बैठा था। इस बीच वहां उसका दोस्त रंजीत कुमार पहुंचा और उसके कंधे पर हाथ रख दिया। कंधे पर हाथ रखने से कुर्सी टूट गई। कुर्सी टूटने पर रंजीत और मुकेश के बीच गाली-गलौज होने लगी।
विज्ञापन

इस पर उधर से गुजर रहे गांव निवासी जगेश्वर ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया। गांव में शाेर-शराबा होने पर दोनों पक्षों की महिलाएं और पुरुष हाथों में लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बीच-बचाव कर रहे जागेश्वर (50) पुत्र लालता के अलावा सुंदर (42) पुत्र राजनल, भूरे (30) पुत्र ईश्वरदीन, समकोरा देवी (57) पत्नी लालता, मीरा देवी (25) पत्नी रामलखन और मनोरमा (12) पुत्री जागेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बांकेगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जागेश्वर और समकोरा की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान जागेश्वर की मौत हो गई। मामले में थाना मैलानी पुलिस ने मृतक वागेश्वर की पत्नी खिलौना देवी की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।




गंगापुर गांव में हुए आपसी विवाद में 50 वर्षीय जागेश्वर की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मामले में मृतक की पत्नी खिलौना देवी की तहरीर पर सुंदर, भूरे, विपिन और लक्ष्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। -निराला तिवारी, प्रभारी निरीक्षक, थाना मैलानी

बांकेगंज में पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। -संवाद।

बांकेगंज में पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। -संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed