फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   arogya setu app

1.35 लाख से अधिक ने डाउनलोड किए आरोग्य सेतु एप

Sat, 02 May 2020 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
arogya setu app
लखीमपुर/महेवागंज। कोरोना संक्रमण से बचाव और निगरानी के लिए आरोग्य सेतु एप लांच किया गया है। सरकार के स्पष्ट निर्देश है कि यह एप अनिवार्य रूप से सभी लोगों के मोबाइल पर डाउनलोड होना चाहिए। जिले में अब तक 1.35 लाख से अधिक लोग एप लोड कर चुके हैं।
विज्ञापन

बीएसए बुद्धप्रिय सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बावजूद जिले में जागरूकता की कमी और धीमी प्रगति देख डीएम शैलेंद्र सिंह ने नाराजगी जताते हुए अधीनस्थों को कोताही न बरतने की चेतावनी दी थी। नतीजतन रातोंरात एप डाउनलोड करने वालों की संख्या में अभूतपूर्व इजाफा हुआ। जनसेवा, लोकवाणी केंद्र के जिला मैनेजर अनुज वर्मा ने बताया कि जिले के कुछ जनसेवा केंद्र संचालकों ने चौबीस घंटे में ही एक हजार से ज्यादा लोगों के मोबाइल में एप डाउनलोड किया। आरोग्य सेतु एप के नोडल अधिकारी बीएसए बुद्धप्रिय सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। लोग तेजी से एप डाउनलोड कर रहे हैं। अब तक 1.35 लाख से अधिक मोबाइल में एप डाउनलोड हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed