फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Arogya setu app alerts from korona virus

कोरोना के खतरे से सतर्क करने में कारगर है आरोग्य सेतु एप : डीएम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
Arogya setu app alerts from korona virus
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों से मोबाइल एप आरोग्य सेतु डाउनलोड कराने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने आम जनता से भी इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करने की अपील की है।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि भारत सरकार द्वारा निर्मित आरोग्य सेतु मोबाइल एप जनसामान्य को कोरोना वाइरस से सुरक्षित रहने एवं उसके खतरे के प्रति सतर्क करने में कारगर है। साथ ही इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी देता रहता है। यह मोबाइल एप आरोग्य सेतु ऐप मोबाइल के एंड्राइड एवं आईओएस दोनों वर्जनों पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
एंड्राइड एवं आईओएस से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव एवं स्वमूल्यांकन के लिए भारत सरकार द्वारा आरोग्य सेतु नाम से एक आधुनिक मोबाइल एप का विकास किया गया है, जो कि कोरोना (कोविड-19) वायरस संक्रमण के खतरे एवं जोखिम का आकलन करने में नागरिकों की मदद करता है। यह मोबाइल एप ब्लूटूथ, लोकेशन एवं मोबाइल नम्बर का उपयोग कर आस-पास मौजूद कोरोना संक्रमित लोगों के बारे में अलर्ट जारी करता है। इसके अलावा इसमें राज्यवार कोरोना हेल्पलाइन सेन्टर की सूची भी उपलब्ध है। इस एप के माध्यम से उपयोगकर्ता द्वारा किसी भी समय पूर्व निर्धारित प्रश्नों का उत्तर देकर स्वयं अपना मूल्यांकन भी किया जा सकता है। इस एप के समस्त डाटा को भारत सरकार द्वारा निजता कानून के तहत सुरक्षित रखा जाता है। उन्होंने जनता से मोबाइल एप आरोग्य सेतु को अधिकाधिक डाउनलोड करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed