फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   aprajita

बेटियां अपने को करें सशक्त

Sun, 02 Feb 2020 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
aprajita
अमीरनगर। अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत शनिवार को बस्तौली स्थित रामचंद्र स्मारक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा पर गोष्ठी हुई। इसमें क़ॉलेज प्रबंधक सुनीता शुक्ला ने कहा कि बेटियां अपने को सशक्त करें और किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार रहें। उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090,181 की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर तत्काल सूचना दें तो पुलिस सहायता को पहुंचेगी। इस अवसर पर छात्राओं को नारी गरिमा की रक्षा का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रबंधक ने कहा कि छात्राएं अपने क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक करें और उन्हें उनके अधिकारों से अवगत कराएं। महिला आरक्षी निधि सिंह और रेनू ने बेटियों को आत्म सुरक्षा के टिप्स दिए। अतिथियों ने बेटियों को नारी गरिमा का साझा संकल्प दिलाया। प्रधानाचार्य प्रताप शंकर शुक्ल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि अमर उजाला का यह प्रयास महिलाओं, बेटियों के आत्मबल को बढ़ा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलकंठ शुक्ला ने की।
विज्ञापन

कॉलेज की छात्रा महिमा देवी ने कहा कि अपराजिता बनने के लिए बेटियों को सशक्त होना होगा। गोष्ठी में बताए गए महिला सुरक्षा हेल्पलाइन का नंबर सभी को याद रखना होगा,जिससे आपात स्थिति में तत्काल पुलिस की मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा मीनाक्षी मिश्रा ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए कानून बना है, लेकिन अपराधी बड़ी आसानी से कानूनी दांवपेंच से बच निकलते हैं। अपराधियों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed