फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   aprajita

न डरें- न सहें, पुलिस हर वक्त आपकी सुरक्षा के लिए अलर्ट

Tue, 28 Jan 2020 06:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
aprajita
मोहम्मदी में अपराजिता कार्यक्रम में बोलते मुख्य अतिथि संजय त्यागी - फोटो : LAKHIMPUR
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण पर मंगलवार को मोहम्मदी महाविद्यालय में एक गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमर नाथ राय रहे। महिला सिपाहियों ने छात्राओं को आत्मसुरक्षा के गुर बताए।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन से हुआ। छात्रा काजल, पूनम पांडे, शालिनी, सोनाली सक्सेना, अर्पिता ने सरस्वती वंदना पेश की। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने कहा कि महिला कभी अशक्त नहीं रही। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तैयार है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर 1090 या फिर हमारे मोबाइल नंबर 9454403788 पर सूचना दें। उन्होंने बेटियों से कहा कि डरे नहीं, सहे नहीं। पुलिस हर वक्त उनकी सुरक्षा को तैयार है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एसएसआई अमरनाथ राय ने कविताओं के माध्यम से बेटियों को अपने पैरो पर चलने की सीख दी। महिला आरक्षी हिना सैनी, नेहा यादव, निधि सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। महिला बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान की जानकारी दी। चमन कुमार सक्सेना, मीनाक्षी अग्निहोत्री, शेशांकी गुप्ता, नेहा ने कहा कि घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आते जाते समय यदि उनके साथ कोई वारदात होती है तो उसे छिपाएं नहीं, बल्कि उसके बारे में घर एवं कॉलेज में जानकारी दें। संचालन शैलेंद्र द्विवेदी, परवेज खां ने किया। अध्यक्षता अध्यक्ष सचिन मेहरोत्रा ने की। प्रबंधक मजीउल्ला खां ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। केएम शुक्ला, मोहम्मद वासिफ, अनीश खां, पुष्पेंद्र मिश्रा, विंदुशेखर अग्निहोत्री, पप्पी सिंह सहित सभी प्राध्यापकों का सहयोग रहा। चीफ प्रॉक्टर डॉ. राम मोहन मिश्रा ने छात्राओं को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोली बेटियां -
बेटियों को पढ़ाएं
डीएलएड की छात्रा रेखा वाजपेई ने कहा कि शिक्षा महिला सशक्तीकरण का प्रमुख कारण है। एक पुरुष को शिक्षित करने से सिर्फ वही शिक्षित होता है। मगर, जब स्त्री शिक्षित होती है तो वह एक पीढ़ी को शिक्षित करती है। इसलिए बेटियों की शिक्षा जरूरी है।
कन्या भ्रूण हत्या पर हो कड़ी सजा
छात्रा ब्यूटी सिंह ने कहा कि समाज का दृष्टिकोण महिलाओं के प्रति दोयम दर्जे का है। घर में जब बेटा जन्म लेता है तो खुशियां मनाई जाती हैं। मगर, बेटी के जन्म पर घर में उदासी छा जाती है। कन्या भ्रूण हत्या आज भी जारी है, इसके लिए कठोर सजा का प्रावधान होना चाहिए।
जीवन से जुड़ा हर फैसला लेने में समर्थ हों महिलाएं
डीएलएड छात्रा शिवांगी त्रिवेदी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण का अर्थ है कि महिलाएं शक्तिशाली बनें, जिससे वह जीवन से जुड़ा हर फैसले स्वयं ले सकें। मगर, देश की 40 प्रतिशत महिलाएं शिक्षित होने के बावजूद घर पर बैठी हैं, जिससे देश का आधा ज्ञान घर व्यर्थ हो रहा है।

बिन बेटी सूना है घर परिवार
डीएलएड की छात्रा लवी सिंह ने बिन बेटी सूना है घर परिवार, बेटी तो है लक्ष्मी अवतार
बेटी नहीं है किसी से कम, बेटी से ही मिलेगा देश को दम
शिक्षा बेटी का है हथियार, बढ़ाओ कदम करो विचार कविता सुनाकर बेटी के महत्व को बताया।
लिंग और जाति में भेद भाव न करें
बीए की छात्रा अंजुम सबा ने कहा कि आज भी समाज में लिंग और जाति का भेदभाव है। इसके आधार पर ही आधी आबादी को उपेक्षित कर दिया जाता है। बेटियों को आगे बढ़ने के लिए सामाजिक मर्यादाओं और मूल्यों का हवाला देकर रोका जाता है, जिसे बदलना होगा।
मां है वह, बेटी है वह
बीए की छात्रा मानसी गुप्ता ने कहा कि मां है वह, बेटी है वह तो कभी पत्नी है वह
जीवन के हर सुख दुख में शामिल है वह, वह शक्ति है वह प्रेरणा है वह। गीत पढ़कर बेटियों की उपयोगिता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed