फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Apply online for measurement of land

भूमि की पैमाइश कराने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन

Sat, 16 Apr 2022 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Apply online for measurement of land
demo pic - फोटो : demo pic
राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली लागू
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से जमीन की पैमाइश कराने के लिए किसान अब ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे किसानों को तहसील में अधिकारियों के पास भागदौड़ लगाने से मुक्ति मिलेगी। साथ ही समयबद्घ तरीके से जमीन की पैमाइश कराई जा सकेगी।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 24 के अंतर्गत कोई भी अपनी जमीन की पैमाइश करा सकता है। पहले ऑफलाइन व्यवस्था थी, जिसके लिए किसानों को तहसीलों के चक्कर काटने पड़ते थे। अब घर बैठे मोबाइल से या फिर कॉमन सर्विस सेंटर से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

किसान ऐसे कर सकेंगे आवेदन
सर्वप्रथम वाद डॉट यूपी डॉट एनआईसी डॉट इन टाइप करके राजस्व न्यायालय कंप्यूटीकृत प्रबंधन प्रणाली के मुख्य पृष्ठ पर जाएं। फिर पैमाइश के लिए उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 24 के अंतर्गत आनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करें। आवेदनकर्ता जिस मोबाइल नंबर से आवेदन करना चाहता है, उसे प्रविष्ट करके लॉगिन करें बटन पर क्लिक करें। लॉगिन करने के बाद आवेदनकर्ता अप्लीकेशन फार्म भरे एवं पेमेंट का भुगतान करे। पेमेंट के भुगतान के उपरांत केस एसडीएम को सौंप दिया जाएगा। एसडीएम द्वारा केस तहसीलदार को सौंपा जाएगा, जिसके बाद तहसीलदार द्वारा केस राजस्व निरीक्षक को दिया जाएगा। राजस्व निरीक्षक जमीन की पैमाइश की तिथि एवं समय निर्धारित करेगा। पैमाइश पूर्ण होने के उपरांत राजस्व निरीक्षक उसकी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप देगा, जिसके बाद एसडीएम द्वारा अंतिम रिपोर्ट लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed