{"_id":"691380be5289de7fd6059b59","slug":"apply-for-state-and-chief-minister-teacher-awards-by-december-5-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-160798-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: राज्य और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए पांच दिसंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: राज्य और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए पांच दिसंबर तक करें आवेदन
Wed, 12 Nov 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राज्य अध्यापक पुरस्कार और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए 16 नवंबर से पांच दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। इस बार संस्कृत विद्यालयों के अध्यापक भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। डीआईओएस ने अधिकतम आवेदन करके जिले की हिस्सेदारी बढ़ाने की अपील की है।
डीआईओएस विनोद मिश्र ने बताया कि राज्य अध्यापक पुरस्कार और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए upmsp.edu.in वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। इस पुरस्कार के लिए संस्कृत विद्यालयों के प्रधानाचार्य और अध्यापक भी पहली बार आवेदन कर सकेंगे। शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और समर्पण से सेवा देने वाले अध्यापकों को प्रोत्साहित करना है।
डीआईओएस ने बताया कि 16 नवंबर से पांच दिसंबर तक आवेदन के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक विवरण भरकर दस्तावेज संलग्न करके अपलोड करना होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर शिक्षकों का चयन राज्य स्तर के लिए किया जाएगा। अध्यापक, आवेदन से संबंधित समस्त अभिलेखों को समय से अपलोड करें ताकि किसी प्रकार की आपत्ति की स्थिति न बने। जिले के समस्त प्रधानाचार्य, प्राध्यापक, राजकीय, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों और संस्कृत विद्यालय के शिक्षक के अध्यापक आवेदन करने के पात्र हैं। जिले की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए अधिकतम आवेदन करने की अपील की है। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।