फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Appeal of CMO - Keep essential services going at all costs

सीएमओ की अपील- आवश्यक सेवाओं को हर हाल में रखें जारी

Fri, 03 Dec 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Appeal of CMO - Keep essential services going at all costs
सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन करते संविदा कर्मी।
तीसरे दिन भी जारी रही संविदा कर्मचारियों की हड़ताल
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सात सूत्री मांगों को लेकर तीसरे दिन भी संविदा कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। कोरोना काल में बेपटरी होती स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सीएमओ ने संगठन के लोगों से वार्ता की, जो असफल रही। सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मचारियों से अपील की है कि वे किसी भी हाल में आवश्यक सेवाएं न गड़बड़ाने दें। मानव सेवा ही हमारा परम धर्म है।
संविदा कर्मियों के हड़ताल पर होने से विभागीय से लेकर चिकित्सीय कार्य तक प्रभावित होने लगा है। इससे सबसे ज्यादा मातृ एवं शिशु टीकाकरण, कोरोना जांच व टीकाकरण, आरबीएसके, आरकेएसके, परिवार कल्याण, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, यूपीएचएमआईएस की मासिक रिपोर्ट, एनसीडी, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, आरसीएच आदि योजनाएं लड़खड़ाने लगी हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव का कहना है कि मांगें न माने जाने तक हड़ताल जारी रहेगी। धरने पर विजय वर्मा, सुष्मिता वर्मा, इफ्तिकार, डॉ. पूनम, प्रज्ञा, लल्ला सिंह, देव नंदन श्रीवास्तव, दिव्यानी गुप्ता, विकास शर्मा, दीपा बोरा, डॉ. निमेश शुक्ला, डॉ. केके भार्गव, महिमा, सुरेंद्र, कमल, योगेश नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज। बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे से ही कर्मी सीएचसी में जुटने शुरू हो गए। इस कारण बृहस्पतिवार को भी अस्पताल समेत क्षेत्र में नियमित टीकाकरण समेत अन्य स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहीं। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. सुनील कुमार वर्मा, बीपीएम विष्णु प्रकाश वर्मा, अरुण, श्यामवीर, जितेंद्र, भावना शुक्ला, पूनम आदि शामिल रहीं।


बदहाल सेवाओं को लेकर सीएमओ ने की संगठन नेताओं से वार्ता
हड़ताल के चलते प्रभावित स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने बृहस्पतिवार को संगठन के नेताओं से वार्ता कर सेवाएं बहाल कराने की अपील की। सीएमओ ने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर एवं नए वैरियंट को देखते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण आवश्यक है, जिससे लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए सुरक्षा कवच दिया जा सके। इसलिए मौजूदा हालात देखते हुए कोविड जांच और टीकाकरण सहित प्रसव संबंधी कार्यों से जुड़े संविदा कर्मियों को कार्य बहिष्कार से दूर रखा जाए। हालांकि इस पर जिलाध्यक्ष ने प्रदेश कार्यकारिणी से बात करने के बाद ही सहयोग कर पाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed