फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anwar 11 and Singahi 11 registered a resounding victory

Lakhimpur Kheri News: अनवर 11 और सिंगाही 11 ने दर्ज की शानदार जीत

Tue, 26 May 2026 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 26 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Anwar 11 and Singahi 11 registered a resounding victory
मेहराब को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देते आयोजक शेर सिंह यादव। स्रोत आयोजक - फोटो : वारदात के समय जेब में कारतूस भरकर लाया था आरोपी अभिषेक
पलियाकलां। मझगईं प्रीमियर लीग सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। हालिया मुकाबलों में अनवर 11 मझगईं और सिंगाही 11 ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बना ली।
विज्ञापन

आठवें मुकाबले में चंदन 11 निघासन और अनवर 11 मझगईं आमने-सामने रहे। मुख्य अतिथि भाजपा नेता गजेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि उदयवीर सिंह ने मैच का शुभारंभ किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अनवर 11 ने 10 ओवर में 98 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदन 11 की टीम 54 रन पर सिमट गई। अनवर 11 के गेंदबाज अदनान खान ने दो ओवर में सिर्फ चार रन देकर तीन विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले क्वार्टर फाइनल में सिंगाही 11 और खालसा 11 के बीच मुकाबला हुआ। सिंगाही 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 133 रन बनाए। आसिफ ने 26 गेंदों में 69 रन की विस्फोटक पारी खेली।
जवाब में खालसा 11 की टीम 115 रन ही बना सकी। सिंगाही 11 ने 18 रन से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। आसिफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
----------
ककरहा की टीम ने पांच विकेट से जीता मैच

फरधान। कस्बा भदूरा में युवा छत्रपति क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित सीजन-तीन प्रतियोगिता में ककरहा टीम ने फरधान को पांच विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
ककरहा टीम के कप्तान धर्मवीर यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। फरधान टीम ने अच्छी शुरुआत की और पांच ओवर में 52 रन बना लिए, लेकिन शोहराब के आउट होने के बाद टीम संभल नहीं सकी। निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट पर 107 रन बने। मेहराब ने तीन और तालिब ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ककरहा टीम की शुरुआत अच्छी रही। शीबू ने चार छक्कों की मदद से 34 रन बनाए, जबकि मेहराब ने दो छक्के और एक चौके की मदद से 18 रन की पारी खेली। ककरहा टीम ने आठ ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
फरधान की ओर से शुभम शुक्ला और केडी ने दो-दो विकेट लिए। मेहराब को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
-------------
चंदनापुर को हराकर खानपुर टीम विजयी
लखीमपुर। फत्तेपुर क्षेत्र के ग्राम ओलरापुर में चल रहे मां भगवती नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खानपुर और चंदनापुर की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें खानपुर की टीम ने 45 रन से जीत दर्ज की। खानपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 136 रन बनाए। जवाब में चंदनापुर की टीम 91 रन ही बना सकी। खानपुर की ओर से अंकुल सिंह ने 23 गेंदों में 64 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने सात छक्के लगाए। सुशील ने भी 45 रन का योगदान दिया।
मैच के दौरान आयोजन समिति के रामू सिंह, जालिम सिंह, हरिप्रकाश सिंह, शैलेंद्र सिंह, अंकित सिंह और राजेंद्र सिंह उर्फ जहिंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
---------
सबसे कम उम्र के खिलाड़ी गोलू ने जिताया मैच

बिजुआ। श्रीलक्ष्मी नारायण मलूकापुर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-दो के लीग मुकाबले में 11 वर्षीय गोलू राज ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
दा ट्रेप इलेवन की ओर से खेलते हुए गोलू ने शादाब इलेवन दाऊदपुर के खिलाफ गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया। गेंदबाजी में अपने एकमात्र ओवर में दो विकेट लिए। बल्लेबाजी में तीन गेंदों पर ताबड़तोड़ 10 रन बनाए।
मैदान पर मौजूद दर्शकों ने गोलू की हर गेंद और शॉट पर तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया। कम उम्र के बावजूद उनके आत्मविश्वास और शॉट चयन ने सभी को प्रभावित किया।


मैच के बाद टूर्नामेंट कमेटी ने गोलू राज को विशेष सम्मान दिया। कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि गोलू जैसे प्रतिभाशाली बच्चे ग्रामीण क्रिकेट की पहचान हैं।

रविवार को एक अन्य मैच में हैदर अरमान 313 टीम के नहीं पहुंचने पर एसआरएस टाइगर्स को वॉकओवर दे दिया गया।

मेहराब को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देते आयोजक शेर सिंह यादव। स्रोत आयोजक

मेहराब को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देते आयोजक शेर सिंह यादव। स्रोत आयोजक- फोटो : वारदात के समय जेब में कारतूस भरकर लाया था आरोपी अभिषेक

मेहराब को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देते आयोजक शेर सिंह यादव। स्रोत आयोजक

मेहराब को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देते आयोजक शेर सिंह यादव। स्रोत आयोजक- फोटो : वारदात के समय जेब में कारतूस भरकर लाया था आरोपी अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed