फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anti Romeo team caught the girl who came to meet her boyfriend in Lakhimpur kheri

UP: प्रेमी से मिलने लखनऊ से लखीमपुर पहुंची किशोरी, पांच साल की बहन को भी लेकर आई, एंटी रोमियो ने पकड़ा

Mon, 09 Oct 2023 04:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 09 Oct 2023 04:37 PM IST
सार

लखनऊ के गोमती नगर निवासी 16 साल की लड़की अपनी पांच साल की बहन को लेकर लखीमपुर पहुंच गई। वह अपने प्रेमी से मिलने आई थी। तीनों कैमहरा मोड़ पर खड़े थे। एंटी रोमियो टीम ने तीनों को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Anti Romeo team caught the girl who came to meet her boyfriend in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ की रहने वाली किशोरी अपनी पांच वर्षीय बहन को लेकर प्रेमी से मिलने लखीमपुर खीरी पहुंच गई। यहां दोनों लड़कियों को एंटी रोमियो टीम ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। उसका प्रेमी फरधान थाना क्षेत्र के गांव कैमहरा का निवासी है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


एसओ फरधान बृजेश कुमार ने बताया कि एंटी रोमियो टीम की कांस्टेबल सरिता और कामेश रविवार देर शाम बाजार में गश्त कर रहे थे। कस्बा बाजार के आगे कैमहरा मोड़ के निकट संदिग्ध परिस्थिति में 16 वर्षीय किशोरी को खड़े देखा। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह लखनऊ से आई है और उसके साथ पांच वर्षीय उसकी बहन भी है। पूछताछ में उसने बताया कि उसका प्रेमी फरधान थाना क्षेत्र के गांव कैमहरा का है, जिससे वह मिलने आई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: बरेली में शाहजहांपुर जैसी घटना, गांव में दबंगों ने उखाड़ दिया खड़ंजा, ईंटें भर ले गए
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देख लड़की का प्रेमी अरबाज उसे छोड़कर मौके से भागने लगा। उसे पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पता चला कि लड़की लखनऊ के गोमती नगर की निवासी है। पिता ने बताया कि लड़की फरधान गई है, इसकी जानकारी नहीं है। दोनों लड़कियों को वन स्टाप सेंटर लखीमपुर भेज दिया गया। वहीं प्रेमी अरबाज को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed