फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Answer sheets are being transported to the centre by bike and scooter.

Lakhimpur Kheri News: बाइक और स्कूटी से केंद्र तक पहुंचाई जा रहीं उत्तर पुस्तिकाएं

Sun, 22 Feb 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 22 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Answer sheets are being transported to the centre by bike and scooter.
झोले में कॉपियों का बंडल लेकर पहुंचे कर्मी-संवाद
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त होने और संकलन केंद्र तक उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के काम में गंभीर लापरवाही सामने आई है। शहर के तमाम केंद्रों से कॉपियां लेकर आने वाले कर्मचारी उत्तर पुस्तिकाओं को स्कूटी और बाइक पर रखकर संकलन केंद्र तक पहुंचाते देखे गए। नियमत: उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र तक पुलिस अभिरक्षा और चार पहिया वाहनों से पहुंचाए जाने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

शहर के राजकीय इंटर कॉलेज को मुख्य संकलन के साथ ही तहसील स्तर पर छह उप संकलन केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं किस तरह से पहुंचाई जा रहीं हैं, इसको लेकर मुख्य संकलन केंद्र की पड़ताल की गई तो हकीकत सामने आई। शहर में बनाए गए केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाएं स्कूटी और मोटर साइकिलों से पहुंचाई जाती हुई दिखाई दीं।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह की पाली में गृह विज्ञान का प्रश्नपत्र संपन्न हुआ। परीक्षा समाप्त होने के 15 मिनट के भीतर ही उत्तर पुस्तिकाएं मुख्य संकलन केंद्र पर पहुंचने लगी थीं। हाल यह था कि बिना सुरक्षा कर्मी के ही यह कार्य किया जा रहा था। हालांकि, सनातन धर्म बालिका विद्या इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक ने चार पहिया वाहन से कॉपियों के बंडल को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर बैठकर आराम फरमाता रहा सुरक्षाकर्मी

परीक्षा समाप्त होने के बाद मुख्य संकलन केंद्र की सुरक्षा में इजाफा होने के बजाय वहां से सुरक्षा ही गायब हो गई। कोई भी व्यक्ति बेधड़क होकर केंद्र पर आ जा रहा था। वहीं प्रवेश द्वार से कुछ ही दूरी पर बने एक कक्ष में सुरक्षा कर्मी बैठा हुआ दिखाई दिया। हालांकि वह भी किसी को रोक टोक नहीं कर रहा था। पूछने पर बताया कि दो लोग सुरक्षा में तैनात हैं। इतना ही नहीं मुख्य द्वार पर भी सुरक्षा नदारद दिखाई दी।
केवल चार पहिया वाहनों में ही उत्तर पुस्तिकाएं भेजने का है नियम
-उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा को लेकर बोर्ड के सख्त नियम है। लेकिन स्थानीय स्तर पर ही नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है तो उप संकलन केंद्रों का हाल कैसा होगा यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। केंद्र व्यवस्थापक को यह स्पष्ट निर्देश हैं कि वह बिना किसी सुरक्षा कर्मी के उत्तर पुस्तिका लेकर संकलन केंद्र पर न जाएं। इतना ही नहीं सुरक्षा की दृष्टि से कॉपियों के बंडल को चौपहिया वाहनों से ही लाने का नियम है।
वर्जन
चार पहिया वाहन से उत्तर पुस्तिकाएं लाने का नियम है। केंद्र व्यवस्थापक अपनी जिम्मेदारी पर काॅपियों को बंडल भेजेंगे। उपसंकलन केंद्रों से जब काॅपियां लाई जाएंगी तब पुलिस की मौजूदगी रहेगी।

विनोद मिश्रा, डीआईओएस

झोले में कॉपियों का बंडल लेकर पहुंचे कर्मी-संवाद

झोले में कॉपियों का बंडल लेकर पहुंचे कर्मी-संवाद

झोले में कॉपियों का बंडल लेकर पहुंचे कर्मी-संवाद

झोले में कॉपियों का बंडल लेकर पहुंचे कर्मी-संवाद

झोले में कॉपियों का बंडल लेकर पहुंचे कर्मी-संवाद

झोले में कॉपियों का बंडल लेकर पहुंचे कर्मी-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed