फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anshu murder case buried with Asharam's death

Lakhimpur Kheri News: आशाराम की मौत के साथ दफन हो गया अंशु हत्याकांड

Sat, 08 Jun 2024 04:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Anshu murder case buried with Asharam's death
लखीमपुर खीरी। पांच साल की बच्ची अंशु की हत्या में शक के दायरे में आए गांव के पकरिया जलालपुर के आशाराम की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद अंशु हत्याकांड को पुलिस भूल गई है। अब तक इस केस में पुलिस कोई प्रगति नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

तीन अप्रैल को थाना मितौली क्षेत्र के पकरिया जलालपुर निवासी अनूप की पांच वर्षीय पुत्री की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अंशु के परिजनों ने गांव के ही आशाराम पर शक जाहिर किया था। पुलिस आशाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद आशाराम के परिजनों ने पुलिस पिटाई से उसकी मौत होने की बात कही और शव सड़क पर रखकर मार्ग जाम कर दिया था।
विज्ञापन

हालांकि कई घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार परिजन मान गए थे। पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए भेजा गया था। मामले में मृतक आशाराम के बेटे रोहित कुमार की तहरीर पर पिपरझला चौकी इंचार्ज नाम अज्ञात व मुख्य आरक्षी बृजपाल के खिलाफ धारा हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब डेढ़ महीने का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो अंशु के हत्यारों को ढूंढ़ पाई है और न ही आशाराम की मौत में नामजद आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई कर सकी है। मामले की जांच सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह कर रहे हैं।

-----------
मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण साफ न होने की वजह से विसरा सुरक्षित कराया गया था। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कोई कार्रवाई की जाएगी।

शमशेर बहादुर सिंह, सीओ मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed