{"_id":"6ab58a6b7085db908b068c42","slug":"ansh-won-gold-in-cbse-east-zone-cricket-tournament-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-185882-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीबीएसई ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में अंश ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीबीएसई ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में अंश ने जीता स्वर्ण
Fri, 25 Sep 2026 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
स्वर्ण पदक प्राप्त करते छात्र अंश। स्रोत: परिजन
धौरहरा। अजमानी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अंश शुक्ला ने सीबीएसई ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए क्वालीफाई किया है। अगला चरण आगामी माह तमिलनाडु में आयोजित होगा।
प्रयागराज स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में आयोजित टूर्नामेंट में विभिन्न विद्यालयों के करीब एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंश ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
अंश के पिता अनंतकुमार शुक्ला धौरहरा के रहने वाले हैं। पढ़ाई के साथ अंश लगातार क्रिकेट का अभ्यास कर रहे हैं। उनके प्रशिक्षण और मार्गदर्शन में कोच अनिल सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।