फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Another woman dies of fever, stir

Lakhimpur Kheri News: बुखार से एक और महिला की मौत, हड़कंप

Thu, 03 Oct 2024 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Another woman dies of fever, stir
मृतक गोमती
लखीमपुर खीरी। नगर से सटे सुआगाड़ा गांव की बुखार से पीड़ित एक महिला की बुधवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। सुआगाड़ा में 17 दिन में बुखार से यह दूसरी मौत है। इसके बावजूद गांव की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। एंटीलार्वा का छिड़काव न होने से मच्छरों की भरमार है। इस वजह से लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

सुआगाड़ा निवासी गोमती (60) पत्नी शत्रोहन सिंह को करीब 20 दिन पहले बुखार आया था। परिजन ने पहले तो शहर के कई अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। गोमती के बेटे राजकुमार ने बताया कि मां को इलाज के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल ने इलाज के नाम पर दो दिन में दो लाख रुपये जमा करा लिए। खर्चा अधिक होने पर मां की छुट्टी कराकर ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। ट्राॅमा सेंटर में करीब 10 दिन तक इलाज के बावजूद मां को बचाया नहीं जा सका। राजकुमार ने बताया कि डॉक्टरों ने मां को डेंगू बताया था। जांच में मां की प्लेटलेट्स बहुत कम आईं थीं। सुआगाड़ा गांव में 17 दिन पहले 13 सितंबर को गांव निवासी मालती (35) पत्नी मुकेश की मौत बुखार से हो गई थी। अब गांव में दूसरी मौत से ग्रामीण सकते में हैं।
विज्ञापन

-------------
गोमती के घर के पास लगा कूड़े का ढेर
गोमती के घर के पास ही कूड़े का ढेर लगा है। आसपास दुर्गंध और मच्छरों की वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। राजकुमार ने बताया कि कूड़े के ढेर की वजह से काफी मच्छर हैं, जिसकी वजह से लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सुआगाड़ा गांव में टीम भेजकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके लिए टीमों को निर्देश दिए जा चुके हैं। महिला की किस वजह से मौत हुई है। इसकी भी जानकारी कराई जाएगी।
-डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमओ

मृतक गोमती

मृतक गोमती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed