फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Another warehouse sealed on suspicion of being filled with spurious fertilizers

नकली खाद भरी होने के शक में एक और गोदाम सील

Fri, 18 Nov 2022 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Another warehouse sealed on suspicion of being filled with spurious fertilizers
पिपरिया डीह गांव में खाद की गोदाम सील करते अधिकारी।
तहसील प्रशासन के साथ जिला कृषि अधिकारी ने की कार्रवाई
विज्ञापन

नकली खाद बनाने वाले मनीष का है पिपरिया डीह गांव में गोदाम
गोला गोकर्णनाथ। इंडस्ट्रियल एरिया राजापुर में नकली खाद बनाने की फैक्टरी पकड़े जाने के बाद गोरखधंधे के मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी मनीष कुमार गुप्ता की दुकानों और गोदामों पर छापामारी का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को नगर के निकट सिकंद्राबाद रोड स्थित गांव पिपरिया डीह में जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुुमार चौधरी व तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने नकली खाद भरी होने के शक में एक और गोदाम को सील कर दिया है।
11 नवंबर 2022 को लखीमपुर के इंडस्ट्रियल एरिया राजापुर स्थित गोविंद इंडस्ट्रीज में नकली खाद बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई थी। इसमें हजारों बोरी नकली खाद और भारी मात्रा में कच्चा माल यानी मौरंग, बालू, नमक आदि सामग्री बरामद हुई थी। इसके बाद से डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशन में जिले भर में नकली खाद की संभावित दुकानों व गोदामों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। नकली खाद बनाने के मुख्य आरोपी मनीष कुमार गुप्ता के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापा मारी की जा रही है।
विज्ञापन

गोला और मैगलगंज में मनीष गुप्ता व इनके भाइयों के गोदाम व दुकान सील किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को सूचना के आधार पर जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी और तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने सिकंद्राबाद रोड स्थित गांव पिपरिया डीह में छापामारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी मनीष गुप्ता ने गांव पिपरिया डीह निवासी रीता सिंह के मकान में किराए पर गोदाम बना रखा है। मौके पर गोदाम में ताला पड़ा मिला, जिससे गोदाम को सील कराकर रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed