फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Another house in Chakpurwa village drowned in Sharda river

Lakhimpur Kheri News: चकपुरवा गांव में एक और घर शारदा नदी में समाया

Mon, 18 Sep 2023 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Another house in Chakpurwa village drowned in Sharda river
चकपुर्वागांव में पंचायत भवन का कटान करती शारदा नदी
बिजुआ। लगभग 24 घंटे शांत रहने के बाद शारदा नदी ने बिजुआ ब्लॉक के चकपुरवा गांव में फिर से कटान शुरू कर दिया है। गांव के अंदर बचा मेवालाल का आखिरी मकान भी शनिवार रात शारदा नदी में समा गया। अब गांव से बाहर बने केवल तीन घर बचे हैं। पंचायत भवन कटने की कगार पर है। किसी भी समय नदी में समा सकता हैं।
विज्ञापन

चकपुरवा गांव के कटान पीड़ित बेघर होने के बाद तटबंध पर पन्नी तान कर बसर कर रहे हैं। उनके सामने भोजन-पानी की समस्या खड़ी हो गई है। इसमें सबसे बड़ी समस्या शुद्ध पेयजल की है। कटान पीड़ितों को एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। या फिर नदी का दूषित पानी पीकर समय काटना पड़ रहा है। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि कटान पीड़ितों की समस्याओं पर बराबर नजर रखी जा रही है, लेकिन स्थिति बदलती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

उधर, करसौर से चकपुरवा जाने वाली सड़क के कट जाने से लोगों को नाव से आवागमन करना पड़ रहा है। रुक-रुककर हो रही बारिश कटान पीड़ितों के लिए आफत बन रही है। उन्हें अपने परिवार और पालतू पशुओं को भीगने से बचाना मुश्किल हो रहा है। उधर, खेत कट जाने से उनके सामने रोजी रोटी का संकट भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ कटान राहत राशि लगातार पीड़ितों के खातों में भिजवाई जा रही है। जिन लोगों के कागज अपूर्ण हैं, लेखपाल उनके कागज पूरे कराने के बाद जमा करा रहे हैं। पुनर्वास के लिए भूमि चिह्नित की जा रही है।
- विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार, गोला

चकपुर्वागांव में पंचायत भवन का कटान करती शारदा नदी

चकपुर्वागांव में पंचायत भवन का कटान करती शारदा नदी

चकपुर्वागांव में पंचायत भवन का कटान करती शारदा नदी

चकपुर्वागांव में पंचायत भवन का कटान करती शारदा नदी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed