{"_id":"6429c2266a22549525063806","slug":"another-employee-also-died-due-to-bursting-of-steam-pipe-the-police-did-not-allow-the-dead-body-to-come-lakhimpur-news-c-4-1-bly1016-115925-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्टीम पाइप फटने से झुलसे दूसरे कर्मचारी की भी मौत, पुलिस ने खीरी नहीं आने दिया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्टीम पाइप फटने से झुलसे दूसरे कर्मचारी की भी मौत, पुलिस ने खीरी नहीं आने दिया शव
विज्ञापन
खमरिया। गोविंद शुगर मिल के बॉयलर की स्टीम पाइप फटने से झुलसे गोविंद शुगर मिल के दूसरे कर्मचारी बबलू राय पुत्र अमरनाथ की भी इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। मामले को मैनेज करने में जुटे मिल प्रशासन और पुलिस ने शव को जिले में नहीं आने दिया। शव वाहन को खैराबाद में ही रोक दिया गया है।
रविवार लगभग दोपहर 12 बजे खबर मिली की झुलसे दूसरे कर्मचारी बबलू राय की भी मौत हो गई है। उनका परिवार गोविंद शुगर मिल के पूर्वी कॉलोनी में रहता था। बबलू राय यूनियन का सदस्य था। हादसे में हुई मृत्यु से साथियों को काफी दुख पहुंचा है। यूनियन के सदस्य की हुई मौत से यूनियन कर्मचारी बराबर परिवार से संपर्क बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है बॉयलर की स्थिति पहले से ही खराब थी, लेकिन मिल प्रबंधन उसको किसी प्रकार से मैनेज करने की बात कर रहा था जिस कारण यह हादसा हुआ है।
उधर, जिस बॉयलर में हादसा हुआ था वह 150 टन का था। जिसको रिपेयर करने में लगभग 6 माह का समय लगेगा। तब तक गोविंद शुगर मिल ने रिफाइनरी बंद कर दी है। डिस्टलरी को बंद कर दिया है। पावर प्लांट कम होने के कारण दो छोटे बॉयलर जिसकी क्षमता 70 टन तथा 35 टन है, इसके माध्यम से पेराई का कार्य किया जा रहा है। गन्ना विकास विभाग के सचिव सुधीर कुमार के अनुसार पर्ची का इंडेंट 2 दिन बाद से निकलना शुरू हो जाएगा।