फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anoop became the president of the business board, Sandeep became the general secretary

Lakhimpur Kheri News: व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने अनूप, संदीप महामंत्री

Wed, 28 Aug 2024 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Anoop became the president of the business board, Sandeep became the general secretary
अध्यक्ष अनूप मिश्रा
पलियाकला। नगर व्यापार मंडल के मिश्रा गुट के अध्यक्ष व महामंत्री पद का मंगलवार को चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर अनूप मिश्रा ने जीत हासिल की। वहीं संदीप बंसल ने महामंत्री पद पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

पलिया की अग्रवाल धर्मशाला में मंगलवार सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर अनूप मिश्रा और धीरज गुप्ता के बीच कड़ी टक्कर रही। चांद कुमार जैन, संदीप बंसल, राजीव गुप्ता व आशीष अग्निहोत्री महामंत्री पद के दावेदार थे। सुबह से ही मतदान के लिए व्यापारियों की लाइन लगी रही। शाम चार बजे मतदान खत्म होने के बावजूद व्यापारियों के आने पर मतदान की समय सीमा बढ़ाई गई।
विज्ञापन

1377 में से 1021 व्यापारियों ने मतदान किया। मतगणना कर सबसे पहले महामंत्री पद के परिणामों का ऐलान किया गया। इसमें संदीप बंसल ने 355 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी चांद कुमार जैन को 81 मत से हराकर महामंत्री पद पर कब्जा जमाया। तीसरे स्थान पर राजीव गुप्ता और चौथे स्थान पर आशीष अग्निहोत्री रहे। अध्यक्ष पद का परिणाम काफी देरी से घोषित किया गया। इसमें अनूप मिश्रा ने 583 वोट पाकर प्रतिद्वंद्वी धीरज गुप्ता को 145 मतों से हरा दिया। धीरज गुप्ता को 438 वोटों से संतोष करना पड़ा। विजित प्रत्याशियों का समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

अध्यक्ष अनूप मिश्रा

अध्यक्ष अनूप मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed