फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Angry villagers ran to accused constable saved their lives last rites of deceased would be held on Monday

लखीमपुर खीरी: गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी सिपाहियों को दौड़ाया, घर में घुसकर बचाई जान, मृतक का सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

Sun, 23 Jan 2022 10:40 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, संपूर्णानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संपूर्णानगर Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 23 Jan 2022 10:40 PM IST
सार

ग्रामीण इस पर भी नहीं रुके और घर में भी जबरन घुसने की कोशिश की। इस बीच गृहस्वामी और घर की महिलाओं ने दोनोंसिपाहियों को बचाया। इसके बाद ग्रामीणों लौटा गए। दूसरी तरफ क्षेत्र में तनाव की स्थिति देखते हुए संपूर्णानगर को छावनी में तब्दील कर दिया है।

विज्ञापन
Angry villagers ran to accused constable saved their lives last rites of deceased would be held on Monday
शव को सड़क पर रखकर जाम लगाए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपूर्णानगर के कमलापुर में रविवार को मृतक राहुल के शव को सड़क पर रखकर जाम लगाए ग्रामीण उस वक्त आक्रोशित हो गए, जब जाम खुलवाने के लिए मौके पर पुलिस बल के साथ खजुरिया चौकी के दोनों आरोपी भी पहुंच गए। आरोपी सिपाहियों को मौके पर देखते ही ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। इसके बाद दोनों सिपाहियों ने एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए राहुल के परिजन समेत तमाम ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इस बीच दोपहर में पुलिस बल के साथ दोनों आरोपी सिपाही सचिन व महेंद्र पहुंचे तो उन्हें देखते ही वहां पर मौजूद युवक आक्रोशित हो गए। उन्होंने लाठी डंडों के साथ दोनों सिपाहियों को दौड़ा लिया और गालियां देते हुए उनके पीछे भागने लगे। करीब एक किलोमीटर तक ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ाया और पीछे से लाठी आदि से उन पर वार करते रहे। दोनों सिपाही हमलावर लोगों से खुद को बचाते हुए कमलापुर क्षेत्र में एक घर में घुस गए।
विज्ञापन


ग्रामीण इस पर भी नहीं रुके और घर में भी जबरन घुसने की कोशिश की। इस बीच गृहस्वामी और घर की महिलाओं ने दोनोंसिपाहियों को बचाया। इसके बाद ग्रामीणों लौटा गए। दूसरी तरफ क्षेत्र में तनाव की स्थिति देखते हुए संपूर्णानगर को छावनी में तब्दील कर दिया है। रविवार की देर शाम संपूर्णानगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में एक बस व तीन ट्रक पीएसी बल भी पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की मां की तहरीर पर दो के खिलाफ मुकदमा
रविवार दोपहर एक बजकर 26 मिनट पर संपूर्णनागर थाने में पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिसकर्मियों पर आरोप की तहरीर लेकर थाना पुलिस जांच कर रही है। इस बीच शाम को तीनों आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। रविवार को दर्ज एफआईआर के मुताबिक 20 जनवरी को राजबीर सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र लखबिंदर सिंह और राम बहादुर पुत्र श्रीराम निवासी कमलापुरी कॉलोनी थाना संपूर्णानगर मृतक राहुल के घर गए और उसे मारा-पीटा। इससे राहुल को काफी चोटें आईं। बाद में घायल हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 23 जनवरी की सुबह राहुल की मौत हो गई।


विधायक रोमी साहनी ने पीड़ित परिजन से मुलाकात की
थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापुर के पेडिया फार्म के मृतक राहुल के परिजन से रविवार देर शाम विधायक रोमी साहनी ने उनके घर जाकर मुलाकात की। विधायक रोमी साहनी ने पूरे प्रकरण की जानकारी कर मृतक के माता पिता व बहनों से वार्ता करते हुए उनकी मदद का आश्वासन दिया। मृतक के पिता मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं। उनका एक ही बेटा था, जिसकी रविवार को मौत हो गई। इस दौरान गांव के प्रधान गुरबाज सिंह, मंझरा प्रधान जीतू सिंह, खजुरिया व्यापार मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed