{"_id":"655a5c372ab14e9e8603d304","slug":"angry-relatives-refused-to-perform-the-last-rites-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-9705-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गुस्साए परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गुस्साए परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इन्कार
विज्ञापन
धौरहरा। थाना क्षेत्र के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी मन्नू लाल शुक्ला के 23 वर्षीय पुत्र मोहित शुक्ला की हत्या मामले में मुकदमा न दर्ज होने व आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीएम के बाद शव जब घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया, जिससे पुलिस और प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। किसी तरह परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने मनाया।
मृतक के पिता मन्नू लाल ने बताया कि बहराइच के दवा व्यापारी ने पैसों के लेनदेन को लेकर पहले जान से मारने की धमकी दी थी। बताया कि शव सिसैया के एक बंद बड़े क्रशर में टैंकर के पास मिला था। पुत्र की हत्या हुई है, लेकिन पुलिस कोई गंभीरता नहीं बरत रही है। रविवार को पुलिस को जब परिजन ने अंतिम संस्कार से इन्कार किया तो थाना पुलिस हरकत में आई।
सूचना पर तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल, क्षेत्राधिकारी प्रीतम पाल सिंह, कोतवाल ईसानगर पंकज त्रिपाठी, थाना प्रभारी खमरिया अजय राय ने परिजनों को समझाया बुझाया। जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए माने। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन माने। देर शाम छह बजे अंतिम संस्कार किया गया।