फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Angry people demonstrated at sub-station

नाराज लोगों ने उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

Wed, 27 Jul 2016 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज। Updated Wed, 27 Jul 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
Angry people demonstrated at sub-station
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बिजली विभाग की लापरवाही, खामियाजा भुगत रहे लोग
बांकेगंज टाउन में पिछले एक हफ्ते में 25 से 30 घंटे भी बिजली नहीं मिल पाई। इससे परेशान व्यापारियों और लोगों के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए लोगों और व्यापारियों ने बुधवार दोपहर उपकेंद्र पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदारों से टाउन फीडर की बिजली लाइन अलग कराने की मांग की।

टाउन की बिजली लाइन संसारपुर फीडर से जुड़ी होने के कारण आए दिन तारों के टूटने के कारण ब्रेक डाउन के बाद रात-रात भर कस्बे में ब्लैक आउट रहता है, जिसके चलते लोगों को दो से चार घंटे भी बिजली नहीं मिल पाती। मंगलवार रात उपकेंद्र पर बारह बजे के बाद सप्लाई आई। इसके बाद संसारपुर फीडर की लाइन में फाल्ट होने के कारण टाउन की लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। इसके चलते कस्बे में सारी रात बिजली सप्लाई ठप रही। बुधवार सवेरे फाल्ट ठीक होने के बाद लोगों को बिजली के दर्शन हुए। इसके बाद ओवरलोडिंग से हर पांच मिनट के अंतराल में होने वाली ट्रिपिंग से लोगों को बमुश्किल तीन-चार घंटे बिजली मिली। उपभोक्ताओं विनोद गोयल, हरीकिशन अग्रवाल, मुकेश जायसवाल, मनोज जायसवाल आदि का आरोप है टाउन को संसारपुर फीडर लाइन से पृथक किया जाना था। आरोप है कि संबधित कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों ने रेलवे लाइन के नीचे भूमिगत केबिल डालकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। उधर इस संबध में संबधित कार्यदायी संस्था लार्सन एंड टूब्रो के प्रोजेक्ट मैनेजर केके त्रिपाठी का कहना है कि टाउन फीडर की लाइन एनरजाइड हो गई है। बिजली महकमे के सहयोग के बाद ही टाउन फीडर अलग किया जाएगा। एक्सईएन उमेश चंद्र सोनकर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। बांकेगंज टाउन फीडर की लाइन अलग करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। लोगों को लोकल फाल्ट, ब्रेक डाउन, ट्रिपिंग की समस्या से जल्द ही निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed