{"_id":"621927d92869a026247e5f5d","slug":"angry-over-abusing-fufa-had-killed-neeraj-lakhimpur-news-bly4765137197","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली देने से गुस्साए फूफा ने की थी नीरज की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाली देने से गुस्साए फूफा ने की थी नीरज की हत्या
विज्ञापन
demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने खून से सना अंगौछा बरामद किया
पसगवां। थाना क्षेत्र के नरदी गांव में बृहस्पतिवार को युवक की नल के हत्थे से पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी फूफा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताते हैं कि आरोपी फूफा धर्मेंद्र का इरादा हत्या का नहीं था, लेकिन नीरज के गाली देने से गुस्साए धर्मेंद्र ने नल के हत्थे से नीरज पर प्रहार किया। इससे नीरज की मौत हो गई।
पसगवां और नरदी दोनों गांव पास-पास हैं। आरोपी धर्मेंद्र यादव पसगवां का निवासी है और मृतक नीरज यादव नरदी गांव का। नीरज की शादी धर्मेंद्र ने अपने साले की लड़की से कराई थी। 12 फरवरी को धर्मेंद्र नीरज के घर गया था और शराब पीने को लेकर दोनों में कुछ विवाद हुआ। चुनाव के अगले दिन बृहस्पतिवार को जब नीरज बाइक से पसगवां से घर जा रहा था तो फिर दोनों में कहासुनी हुई और गुस्से में आकर धर्मेंद्र ने नल का हत्था छीनकर उस पर कई प्रहार किए। इससे घातक चोटें आने से उसकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि 12 फरवरी को नरदी में नीरज के घर धर्मेंद्र और नीरज ने शराब पी और मीट खाया। जब धर्मेंद्र सो गया तब उसकी गर्दन दबाने की कोशिश की गई, लेकिन बीच बचाव से कोई अप्रिय हादसा नहीं हो सका। यही घटना नीरज की मौत का कारण बना। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी के घर से खून से सना अंगौछा बरामद किया है।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के मोतीपुर तिलोकपुर गांव में पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति संतराम पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी रिछेला वाजिदपुर कोतवाली मोहम्मदी को गिरफ्तार कर लिया है।
वाजिदपुर निवासी संतराम किसी संगीन मामले में जेल में था। इस दौरान थाना क्षेत्र के गांव मोतीपुर तिलोकपुर निवासी रिटायर्ड पुलिसकर्मी हीरालाल ने उसकी पत्नी सुशीला देवी के साथ दूसरी शादी कर ली थी। जेल से बाहर आने पर संतराम ने 23 फरवरी की रात हीरालाल के घर दावत उड़ाने के बाद महिला सुशीला देवी का पेट चाकू से काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया था।
हीरालाल ने संतराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी संतराम को छत्तीपुर गांव से उस वक्त धर दबोचा जब वह कहीं भागने की फिराक में था। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। बताया कि आरोपी का चालान जेल भेज दिया गया है। संवाद