फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anger over Saurabh murder case family members adamant on demand to demolish the house of accused

UP News: लखीमपुर खीरी में किशोर की हत्या से आक्रोश, मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sun, 14 Sep 2025 07:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Sep 2025 07:52 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के बिजुआ क्षेत्र में एक किशोर की हत्या कर दी गई। शनिवार को उसका शव बरामद हुआ। देर रात पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश है। वह रविवार को आरोपियों के घर गिराने की मांग पर अड़े रहे। 

विज्ञापन
Anger over Saurabh murder case family members adamant on demand to demolish the house of accused
गांव के बाहर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के बिजुआ में गला दबाकर की गई सौरभ की हत्या के मामले में परिजनों में आक्रोश है। परिजन रविवार को आरोपियों के घरों को गिराने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस के मुताबिक रुपयों के चक्कर में दोस्तों ने सौरभ का अपहरण कर दिया और उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। तीसरे आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। तीसरे आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। 

विज्ञापन


गांव लालजीपुरवा निवासी विजय का 16 वर्षीय पुत्र सौरभ छह सितंबर की शाम 6:30 बजे भीरा स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान जहां पर काम सीखता था। वहां से घर जाने के लिए निकला था। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने दुकान मालिक से संपर्क किया। दुकान मालिक ने बताया कि सौरभ दुकान से निकल चुका था। परिजनों ने सात सितंबर को भीरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन


शनिवार को बरामद हुआ था शव 
तीन दिन तक पुलिस ने इधर-उधर जांच की। नौ सितंबर को परिजनों ने कुछ लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। संदिग्धों की निशानदेही पर शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे पलिया मार्ग के पश्चिम भीरा में रपटा पुल के पास गन्ने के खेत से शव बरामद किया। परिजनों के दबाव बनाने पर शनिवार रात पुलिस ने मृतक के पिता विजय को शव तथा बरामद कपड़ों के फोटो दिखाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय ने शव की शिनाख्त सौरभ के रूप में की। घटना की सूचना मिलते ही शनिवार शाम भीरा थाने पर भीड़ जमा हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी तथा उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग होने लगी। रविवार को भी पूरे दिन हंगामा होता रहा। हंगामे की सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस से गांव छावनी में तब्दील हो गया।

मुठभेड़ में इरशाद के पैर में लगी गोली
घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को शादाब और रियासत खां निवासी सलामतनगर भट्टा से पूछताछ की। पूछताछ में इरशाद का भी नाम सामने आया तो पुलिस ने उसकी तलाश में भी दबिशें दी। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात नानक फार्म के निकट स्थित पुलिया के पास से पुलिस मुठभेड़ हो गई। आरोपी इरशाद ने पुलिस टीम पर फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई के चलते आरोपी के पैर में गोली जा लगी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए भर्ती कराया।

छावनी में तब्दील हो गया लालजीपुरवा
भीड़ को देखते हुए कई थानों की पुलिस के अलावा छह बटालियन पीएसी तैनात कर दी गई। परिवार वालों का आरोप है, कि भीरा पुलिस ने उचित समय पर कार्रवाई नहीं की। परिवार के लोग आरोपियों को फांसी तथा उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं। परिवार वालों ने कार्रवाई न होने की स्थिति में भीरा-पलिया मार्ग जाम करने की चेतावनी दे दी थी, इसलिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।

लोगों को समझाने में लगे रहे सीओ रमेश कुमार तिवारी
मृतक सौरभ के पिता विजय के पास मात्र पांच बीघा जमीन है। मेहनत मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं। क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का चालान भेज दिया गया है। घायल आरोपी शादाब को उपचार के लिए जिला अस्पताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है। पलिया विधायक रोमी साहनी ने लालजीपुरवा में पहुंच कर पीडि़त परिवार को सांत्वना दी तथा पुलिस से कठोर कार्रवाई के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed