{"_id":"69a33903cae60969e8094218","slug":"anger-erupts-over-farmers-death-after-he-was-electrocuted-by-an-illegal-wire-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-169387-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अवैध तार से लगा करंट, किसान की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अवैध तार से लगा करंट, किसान की मौत पर हंगामा
Sun, 01 Mar 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
मृतक विमल कुमार वर्मा उर्फ कल्लू
पसगवां। गांव मकसूदपुर निवासी 30 वर्षीय विमल वर्मा उर्फ कल्लू खेत में सिंचाई कर रहे थे, जब पास ही अवैध रूप से बिछाए गए तार से करंट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जहानीखेड़ा-बरवर मार्ग पर करीब चार घंटे तक जाम लगा दिया।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार कुछ शिकारियों ने रात में जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए खेत में कटिया डालकर तार बिछा दिया था। इसी तार की चपेट में आने से विमल की मौत हुई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिवार ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सीएचसी पसगवां से शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। रविवार दोपहर करीब एक बजे शव गांव पहुंचा, तब परिजन और ग्रामीणों ने मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया। सूचना पर मोहम्मदी एसडीएम चालुव आर. राजू और सीओ मौके पर पहुंचे और परिजनों तथा ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
परिवार का इकलाैता बेटा था
विमल परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी शादी पांच वर्ष पहले शाहजहांपुर खुटार के सोंफरी गांव की नेहा देवी से हुई थी। उनका एक चार वर्षीय बेटा निहाल वर्मा है। विमल की तीन बहनें हैं, जिनमें बड़ी की शादी हो चुकी है, जबकि अल्पना देवी और अनुराधा अविवाहित हैं। परिवार और ग्रामीणों ने आरोपियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। परिवार का कहना है कि पिता की तहरीर पर पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर कई आरोपियों को नामजद किया, लेकिन गिरफ्तारियों और हत्या के मुकदमे की मांग को लेकर परिजन अभी भी डटे हैं।