फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anger erupted over the misbehavior of Union Minister of State for Home, political parties took to the streets

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के दुर्व्यवहार पर फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरीं राजनीतिक पार्टियां

Fri, 17 Dec 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over the misbehavior of Union Minister of State for Home, political parties took to the streets
प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
कांग्रेस कार्यकर्ता बोले, राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी के लिए सड़क से संसद तक करेंगे संघर्ष
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। ओयल में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी द्वारा पत्रकारों के साथ की गई अभद्रता के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को देकर टेनी को तत्काल बर्खास्त करने और उन पर मुकदमा चलाने की मांग की।
नसीरुद्दीन मौजी भवन प्रांगण में जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। ओयल में ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्रता करने और उन्हें धमकाने की कड़े शब्दों में निंदा की और उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल ने कहा कि जब तक टेनी अपने पद से इस्तीफा नहीं देते तब तक कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव अभिषेक सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री के बेटे ने चार किसानों और एक पत्रकार को गाड़ी से कुचलकर मार दिया, लेकिन केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आज भी अपने पद पर बने हुए हैं। मंत्री जनता के बीच किसानों और पत्रकारों को धमका रहे हैं, लेकिन सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त करने और उन पर मुकदमा चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल, प्रदेश सचिव अभिषेक पटेल, शहर अध्यक्ष सिद्घार्थ त्रिवेदी, सहजेंद्र दीक्षित, रवि गोस्वामी, संजय गोस्वामी, मोहन चंद्र उप्रेती, दीपक बाजपेयी, मंजू मिश्रा आदि शामिल रहे।
सपा ने प्रदर्शन कर की टेनी को पद से हटाने की मांग
लखीमपुर खीरी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी द्वारा पत्रकारों के साथ की गई बदसलूकी के खिलाफ बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरी। सपा ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा, जिसमें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।
डीएम कार्यालय के सामने सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए धरना दिया। ज्ञापन में कहा गया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने पत्रकारों के सवाल पूछने पर न केवल उन्हें धमकाया, बल्कि मारपीट और दुर्व्यवहार भी किया। सपा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी संवैधानिक पद पर आसीन हैं, उन्हें पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार शोभा नहीं देता। ज्ञापन में मांग की गई कि पत्रकारों के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार और अपमानित करने के लिए उन्हें पद से हटाया जाए और उन पर कार्रवाई की जाए।
धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी, सयुस जिलाध्यक्ष आशीष पटेल, जिला महासचिव अंसार महलूद, पूर्व जिलाध्यक्ष कयूम खां, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रियाजुल्ला खां, नगर अध्यक्ष फैसल खां, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
गृह राज्यमंत्री द्वारा पत्रकार से अभद्रता पर पत्रकारों में गुस्सा
पलियाकलां। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की पत्रकारों पर अमर्यादित टिप्पणी पर पलिया के पत्रकारों में भी रोष है।
बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचकर पत्रकारों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया, जिसमें विधिक कार्रवाई करने के साथ ही पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई है। पत्रकारों में गृह राज्यमंत्री की कार्यप्रणाली को लेकर रोष और आक्रोश है। समस्त पत्रकारों ने एक स्वर में गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी पर कार्रवाई की मांग के साथ पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की। संवाद
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का आचरण बेहद निंदनीय : जफर नकवी
लखीमपुर खीरी। पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जफर अली नकवी ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी द्वारा पत्रकारों के साथ की अभद्रता की कड़े शब्दों में निंदा की है।
उन्होंने कहा जो अमानवीय व्यवहार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के साथ गृह राज्यमंत्री ने किया है वह बेहद निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी भी जिम्मेदार पद पर बैठे जनप्रतिनिधि के इस तरह के आचरण की हमारे सभ्य समाज में कोई जगह नहीं है। इस घोर घृणित कृत्य के लिए इन्हें तत्काल पत्रकारों से माफी मांगनी चाहिए और स्वयं के हित को त्यागकर देश के इस गरिमायी पद से अपना इस्तीफा दे देना चाहिए अथवा केंद्र सरकार इन्हें तुरंत बर्खास्त करे। संवाद

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे की मांग
गोला गोकर्णनाथ। बृहस्पतिवार को आप विधानसभा प्रभारी रामनिवास वर्मा ने एसडीएम को ज्ञापन देकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है। आप विधानसभा प्रभारी रामनिवास वर्मा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य को दिया, जिसमें कहा है कि पुत्र मोह में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने पत्रकारों से अभद्रता कर देश की छवि को खराब करने का काम किया है। जो निंदनीय है। आप पार्टी नेता ने राष्ट्रपति से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री पर वैधानिक कार्यवाही और इस्तीफे की मांग की। इस मौके पर संदीप, अजीत, डेविड यादव, सुधीर वर्मा, वेद प्रकाश, मोहम्मद सलीम अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed