फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anger, commotion among villagers due to non-distribution of ration

Lakhimpur Kheri News: राशन वितरण न होने से ग्रामीणों में रोष, हंगामा

Mon, 15 Jul 2024 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Anger, commotion among villagers due to non-distribution of ration
अल्लीपुर गांव में अन्नपूर्णा भवन के सामने हंगामा करते ग्रामीण।संवाद
भीखमपुर। अल्लीपुर गांव में अन्नपूर्णा भवन में राशन वितरण न होने से ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणों ने कोटेदार पर सरकारी भवन से राशन वितरण न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ब्लॉक कुंभी के गांव अल्लीपुर में अन्नपूर्णा भवन बने कई माह बीत गए, लेकिन कोटेदार ने राशन वितरण अब तक इस भवन से नही किया। ग्रामीणों का कहना है कि दो मार्च को अन्नपूर्णा भवन कोटेदार को हैंडओवर किया जा चुका है। रविवार को बलजीत, पंकज शुक्ला, पूजा अवस्थी, राजेश कुमार, सुशील कुमार, लाल मोहम्मद, वाहिद अली, इसरार, सुनील, पुत्तू, अभिषेक शुक्ला, रघुनाथ, मोहम्मद आमीन आदि सैकड़ों ग्रामीणों ने कोटेदार पिंकी देवी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की कि कोटेदार अपने सभी कार्य अन्नपूर्णा भवन से करें। कोटेदार के घर कम गल्ला मिलता है। इसकी शिकायत पहले भी अधिकारियों से की जा चुकी है। इस संबंध में प्रधान के देवर मजिंदर सिंह ने बताया कि फरवरी में अन्नपूर्णा भवन बनकर तैयार हो गया था। दो मार्च को कोटेदार को हैंडओवर कर दिया गया था, लेकिन कोटेदार ने अभी तक यहां से गल्ला वितरण नही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed