{"_id":"57a4b5604f1c1bdd332b8e05","slug":"anganwadi-worker-in-nigasn-bdkin","type":"story","status":"publish","title_hn":"निघासन में आंगनबाड़ी वर्कर भड़कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निघासन में आंगनबाड़ी वर्कर भड़कीं
अमर उजाला ब्यूराोा-निघासन।
Updated Fri, 05 Aug 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
anganbadi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक को घेरा, मौके से खिसके सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष
ब्लाक सभागार में आयोजित हौसला पोषण मिशन की बैठक में रकेहटी के प्रधान और सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ने आंगनबाड़ी वर्कर से गलतबयान बाजी कर दी। इससे नाराज आंगनबाड़ी वर्कर भड़क गईं और जमकर हंगामा करने लगीं। विधायक केजी पटेल ने किसी तरह से नाराज वर्कर्स को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे लोग नहीं मानीं। विधानसभा क्षेत्र पद से हटाने के आश्वासन के बाद ही वर्कर्स शांत हुईं। मौके की नजाकत को देखते हुए विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वहां से खिसक लिए।
ब्लाक सभागार में प्रधान, बीडीओ और बाल विकास पुष्टाहार विभाग की हौसला पोषण मिशन की बैठक चल रही थी। इस बैठक के बाद सपा की भी मासिक बैठक होनी थी। इसी के चलते सपा विधायक केजी पटेल और कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी बीच रकेहटी के प्रधान और सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद गुप्ता को हौसला पोषण मिशन के बारे में बताने के लिए मंच पर आमंत्रित किया गया। आरोप है कि उन्होंने बाल विकास पुष्हटार विभाग और आंगनबाड़ी वर्कर्स को भ्रष्ट कहते हुए गलत बयान बाजी करना शुरू कर दी। इससे नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ज्वाला प्रसाद गुप्ता में काफी नोकझोंक होने लगी। नाराज वर्कर्स ने ज्वाला प्रसाद गुप्ता को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह विधायक केजी पटेल के पीछे दुबक गए। वर्कर्स ने विधायक का घेराव कर जमकर किया। हंगामे से पूरे सभागार में अफरा तफरी मच गई। विधायक ने वर्कर्स को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानीं। उन्होंने ज्वाला प्रसाद गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष पद से हटाने का आश्वासन दिया तब जाकर वर्कर्स शांत हुईं।
विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ने मंच के माध्यम से वर्कर्स को गलत कहा था। उनको इस तरह से बयान बाजी नहीं करनी चाहिए थी। अनुशासन हीनता करने के कारण उनको शीघ्र ही हटाया जाएगा।
विज्ञापन
-केजी पटेल, सपा विधायक
मैंने सिर्फ आंगनबाड़ी वर्कर्स को दलिया बांटने के बजाए बेचने की बात कही थी। सच बात कहने से वहां मौजूद वर्कर्स ने हंगामा करना शुरू कर दिया था। सपा पार्टी का निर्णय हमारे लिए मान्य होगा।
-ज्वाला प्रसाद गुप्ता, प्रधान रकेहटी और सपा विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष