फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ananya and Ambika won the 200 meter race

Lakhimpur Kheri News: 200 मीटर दौड़ में अनन्या और अंबिका ने मारी बाजी

Mon, 09 Mar 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 09 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ananya and Ambika won the 200 meter race
स्पोर्ट्स स्टेडियम में मौजूद विजेता खिलाड़ी। स्रोत: स्टेडियम
लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में फिट इंडिया महिला सप्ताह के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक योगेश वर्मा ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-13 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अनन्या ने 31.66 सेकंड के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि अलकिशा दूसरे और मुस्कान तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

अंडर-18 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अंबिका ने 31.44 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवानी दूसरे और अनु राज तीसरे स्थान पर रहीं।
18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 200 मीटर दौड़ में दीपांजलि ने 31.10 सेकंड के साथ पहला स्थान हासिल किया। प्रतिभा मिश्रा दूसरे और अंजली देवी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नींबू रेस प्रतियोगिता में अतिशा यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। मुस्कान दूसरे और अलकिशा तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के अंत में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में युवा अधिकारी संकल्प शर्मा, उप क्रीड़ाधिकारी मो. इरफान, फुटबॉल कोच ओम प्रकाश, एथलेटिक्स कोच संजय कुमार यादव, खेलो इंडिया सेंटर हॉकी कोच विजय कुमार सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर रंजना सिंह सहित नेहरू युवा केंद्र व स्पोर्ट्स स्टेडियम का स्टाफ मौजूद रहा।
------------
सब-जूनियर बालक हॉकी के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल आज

लखीमपुर खीरी। सब-जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 10 मार्च को लालपुर बैरियर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।
उप क्रीड़ाधिकारी मो. इरफान ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 18 मार्च तक विजयंतखंड स्टेडियम, गोमतीनगर लखनऊ में प्रस्तावित है। इसके लिए जनपद खीरी के इच्छुक खिलाड़ी जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 11 मार्च को शाम तीन बजे विजयंतखंड स्टेडियम, गोमतीनगर लखनऊ में आयोजित होगा। ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2010 या उसके बाद की हो। खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने के लिए जन्मतिथि प्रमाणपत्र और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed