{"_id":"682f75cb2b467cb8cb0ab4d8","slug":"an-innocent-child-died-due-to-electric-shock-from-the-cooler-lakhimpur-news-c-122-1-spn1004-144400-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कूलर में उतरे करंट से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कूलर में उतरे करंट से मासूम की मौत
विज्ञापन
मृतक अजान का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
खुदागंज। ग्राम पंचायत दीपपुर की नई बस्ती में बृहस्पतिवार सुबह कूलर में उतरे करंट से सात साल के मासूम की मौत हो गई। उसके परिवार में कोहराम मच गया। मासूम के शव को देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे का है। अखलाक के परिवार के सभी लोग काम में व्यस्त थे। कमरे में चल रहे कूलर में करंट आ रहा था। इस बीच अखलाक का सात वर्षीय बेटा अजान अपनी साइकिल उठाने के लिए कमरे में गया। अजान का हाथ कूलर से छू गया। उसे छटपटाता देखकर परिजनों ने कूलर बंद किया।
उसे स्थानीय चिकित्सक को दिखाया, लेकिन जान नहीं बच सकी। अजान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अखलाक जयपुर में सिलाई का काम करते हैं। 20 मई को अजान अपनी मां एवं छोटी बहन के साथ खुदागंज में उर्स का मेला देखने के लिए आया हुआ था। जानकारी होने पर पिता जयपुर से चल दिए हैं।