फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   An income of Rs 15 thousand crore is involved for checking the health of the soil.

Lakhimpur Kheri News: मिट्टी की सेहत की जांच के लिए भरे 15 हजार नमूने

Fri, 05 Jul 2024 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
An income of Rs 15 thousand crore is involved for checking the health of the soil.
मिट्टी की जांच करते हुए प्रयोगशाला इंचार्ज अनूप अवस्थी- संवाद
लखीमपुर खीरी। मिट्टी की सेहत जांचने के लिए जिले भर में अभियान चलाकर 15000 नमूने लिए गए हैं। 30 जुलाई तक सभी नमूनों की जांच कर संबंधित किसानों को मृदा परीक्षण कार्ड दिया जाएगा। जांच में जहां की मिट्टी में पोषक तत्व कम पाए जाएंगे, उन किसानों को सेहत सुधारने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मृदा नमूना एकत्रीकरण अभियान चलाकर मिट्टी के सैंपल लिए गए हैं। इस अभियान में प्रत्येक ब्लॉक के 10-10 गांवों को चयनित किया गया है। चयनित गांव से 100-100 मिट्टी के सैंपल भरे गए हैं। तहसील और जिला मुख्यालय पर सभी नमूनों की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक 3500 सैंपलों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के इंचार्ज अनूप अवस्थी ने बताया कि सभी सैंपल की जांच 30 जुलाई तक करनी है। जांच प्रक्रिया समय से हो, इसको लेकर तकनीकी कर्मचारियों का रोस्टर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पिछले साल नौ हजार मृदा परीक्षण किए गए थे, लेकिन इस बार लक्ष्य 15 हजार का है, जो पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed