{"_id":"699a00426deb87cd990423a5","slug":"an-fir-has-been-lodged-against-two-accused-for-murder-and-the-accused-are-being-questioned-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-168823-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दो नामजदों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज, आरोपियों से की जा रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दो नामजदों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज, आरोपियों से की जा रही पूछताछ
Sun, 22 Feb 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के सलेमपुर कोन स्थित एक किराये के मकान में रहने वाले युवक की गोली लगने से मौत के मामले परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। परिजनों का कहना है कि उनके पुत्र की व्यापारी ने एक लाख 20 हजार रुपये के लेनदेन के चलते हत्या कर दी।
सदर कोतवाली के गांव चंदीदीनपुरवा निवासी नितिन अवस्थी उर्फ आशीष (26) पुत्र मनिशंकर सलेमपुर कोन स्थित एक किराए के मकान में रहता था। परिजनों के मुताबिक मृतक ट्रांसपोर्टर राहुल मिश्रा के यहां मुनीम था। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची गई। एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने घटनास्थल का बारीकी के साथ निरीक्षण किया था। इसके अलावा परिजनों से भी वार्ता की। पूछताछ के दौरान नितिन पर मालिक राहुल का एक लाख 20 हजार रुपये बाकी था, इसको लेकर वह उसे प्रताड़ित कर रहा था। मृतक के पिता मनिशंकर की तहरीर पर राहुल मिश्रा व सूरज मिश्रा उर्फ राजा निवासी मोहल्ला गंगोत्रीनगर के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।