फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   An exhibition was organized in memory of Ahilyabai and a puja was performed at the ghat

Lakhimpur Kheri News: अहिल्याबाई की याद में लगाई प्रदर्शनी व घाट पर हुई पूजा

Sat, 24 May 2025 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
An exhibition was organized in memory of Ahilyabai and a puja was performed at the ghat
सेठ घाट पर पूजा व आरती करते भाजपा पदाधिकारी। स्रोत: पार्टी
लखीमपुर खीरी। महारानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी अभियान के तहत भाजपा कार्यालय पर अहिल्याबाई के व्यक्तित्व पर प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन समाज उत्थान के साथ-साथ सड़क निर्माण और आम जनता को न्याय दिलाने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने मुगलों द्वारा ध्वस्त किए गए मंदिरों के पुनर्निर्माण का बीड़ा उठाकर शिवालयों का निर्माण कराया। उनके किए कार्य आमजनता के बीच पहुंचाने वाली प्रदर्शनी लगाई गई है। इस मौके पर सदर विधायक योगेश वर्मा, जिला संयोजक संतोष कुमारी, रामजी दीक्षित, कुलभूषण सिंह, आशू मिश्रा, रामजी मौर्य, रमेश चंद्र मिश्रा, अभिषेक सिंह सोमू, ब्रजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शनिवार को ही घाट सजावट, संध्या आरती कार्यक्रम सेठघाट पर आयोजित हुआ। घाट पर साज सज्जा तथा रंगोली बनाकर दीप जलाकर सनातन धर्म का झंडा ऊंचा करने वाली रानी अहिल्याबाई होल्कर को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, जिला महामंत्री रामजी मौर्य, संतोष कुमारी, पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, सुजीता कुमारी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed