{"_id":"6963defbbf959f07bf0d9b23","slug":"an-attractive-park-will-be-built-in-the-middle-of-the-parikrama-path-in-front-of-the-ancient-shiva-temple-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-165678-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पौराणिक शिव मंदिर के सामने परिक्रमा पथ के मध्य बनेगा आकर्षक पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पौराणिक शिव मंदिर के सामने परिक्रमा पथ के मध्य बनेगा आकर्षक पार्क
Sun, 11 Jan 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
गोला के कॉरिडोर में परिक्रमा पथ के मध्य इस स्थान पर रहेगा पार्क। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर में पौराणिक शिव मंदिर के ठीक सामने परिक्रमा पथ के मध्य बूढ़े बाबा मंदिर के हिस्से में आकर्षक पार्क बनेगा। करीब 1600 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में मंदिर के चारों ओर परिक्रमा पथ का निर्माण कराया जा रहा है। अधिकांश हिस्से पर छत पड़ चुकी है। साथ ही स्तंभों पर नक्काशीदार पत्थर एवं मेहराब लगाने का काम भी चल रहा है।
निर्माण में हो रही देरी पर प्रशासन की ठेकेदारों पर जुर्माने की कार्रवाई से कार्य में तेजी आई है। दिन रात श्रमिक और कारीगर काम कर रहे हैं। इससे उम्मीद है कि कॉरिडोर जल्दी ही बनकर पूरा हो जाएगा। मंदिर के पीछे शंकराचार्य एवं परिक्रमा पथ में नटराज मुद्रा में भगवान शिव के दिव्य दर्शन होंगे। परिक्षेत्र के मार्गों पर कोबल स्टोन, कानपुर धर्मशाला तीर्थ के दक्षिण और पूर्व की ओर यात्री हाल, मुख्य, वीआईपी द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के जेई नितिन सिंह ने बताया कि यदि परिसर में आवाजाही कम रहे, कुछ समय के लिए दुकानदार सहयोग कर दें तो काम और जल्दी हो जाएगा।
अतिरिक्त मंदिरों की पुनर्स्थापन शीघ्र
पौराणिक शिव मंदिर एवं बूढ़े बाबा मंदिर सहित अन्य 11 मंदिर हैं। इन मंदिरों को पौराणिक शिव मंदिर के पीछे परिक्रमा पथ में पुनर्स्थापित किया जाना है। पीछे का परिक्रम पथ तैयार होते ही मंदिरों की पुनर्स्थापना का कार्य किया जाएगा।