फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   An ancient narrow passage was found during the excavation of the foundation of the circumambulation path in the corridor

Lakhimpur Kheri News: कॉरिडोर में परिक्रमा पथ की नींव की खोदाई में मिला प्राचीन संकरा मार्ग

Mon, 22 Sep 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 22 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
An ancient narrow passage was found during the excavation of the foundation of the circumambulation path in the corridor
कॉरिडोर निर्माण स्थल पर परिक्रमा पथ की नींव की खोदाई के दौरान मिले प्राचीन निर्माण के अवशेष। सं
गोला गोकर्णनाथ। निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर में परिक्रमा पथ निर्माण के लिए नींव की खोदाई में धरातल से करीब छह फुट गहराई में गोलाकार आकृति में संकरे मार्ग नुमा अवशेष मिले हैं।
विज्ञापन

प्राचीन निर्माण के इस अवशेष के फोटो और वीडियो सुरंग मिलने की चर्चा के साथ वायरल होने लगे। जानकारी होने पर उत्सुकता वश देखने के लिए लोग एकत्र होने लगे। सोमवार को पौराणिक शिव मंदिर के दक्षिण ओर के द्वार वाले स्थान पर परिक्रमा पथ की नींव खोदाई की जा रही थी। तभी अचानक धरातल से करीब छह फुट गहराई में गोलाकार आकृति में संकरा मार्ग नुमा निर्माण मिला, जो दोनों ओर से काफी दूरी तक प्रतीत हो रहा है। निर्माण प्राचीन चौड़ी ईंटों का है। हालांकि इस मामले में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष या आसपास के किसी भी व्यक्ति को इससे अधिक कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन गिरि ने बताया कि काफी समय पहले तीर्थ कुंड में एक ओर से अल्पिका नहर के माध्यम से जल भरने और दूसरी ओर से तीर्थ के गंदे जल के निकासी की व्यवस्था थी। हो सकता है कि तीर्थ कुंड में जल भरने के लिए नहर से तीर्थ तक पुराने नाले के अवशेष हों। सुरंग होने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीपीसीएल के जेई नितिन सिंह ने बताया कि जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। इस मामले में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष और अन्य लोगों से भी जानकारी की गई है। प्राचीन नाला भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed