फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Amar Ujala Impact two arrested in illegal liquor packing video viral so summon

अमर उजाला इम्पैक्ट: अवैध शराब की पैकिंग का वीडियो वायरल, एसओ लाइन हाजिर, एक महिला समेत दो गिरफ्तार

Tue, 23 Mar 2021 04:13 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज़ एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 23 Mar 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Impact two arrested in illegal liquor packing video viral so summon
अवैध शराब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुरी खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव में अवैध शराब की पैकिंग का वीडियो वायरल होने के मामले में खबर छपने के बाद एसपी विजय ढुल ने एसओ सिंगाही प्रदीप सिंह को लाइन हाजिर किया है। शिकायतकर्ता को एसओ का धमकाते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर ऑडियो और वीडियो वायरल होने पर आईजी लक्ष्मी सिंह ने संज्ञान लिया था, जिस पर सोमवार को एसपी ने क्षेत्र का दौरा कर शिक़ायतकर्ता के बयान दर्ज करवाये थे और जांच की जिम्मेदारी सीओ को सौंपी थी।
विज्ञापन


सिंगाही थाना क्षेत्र के युवक देवेंद्र सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी बंजरिया फार्म निबौरिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 मार्च को उसने प्रेमनगर मजरा निबौरिया में एक घर में अवैध रूप से बोरियों में भरकर आई अवैध शराब का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। युवक देवेंद्र का आरोप है कि मामले में गांव के पूर्व प्रधान ने ऐतराज जताते हुए उसे पुलिस से झूठा केस लगाकर फंसा देने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक का कहना है कि मामले में जब वह सिंगाही एसओ प्रदीप सिंह के पास पहुंचा तो उन्होंने उलटा उसे ही धमकाना शुरू कर दिया और कहा था कि वह कौन है और उसने ऐसा विडियो क्यों बनाया? मामले की जांच निघासन सीओ कर रहे थे। एसपी विजय ढुल ने बताया कि मामले में एसओ सिंगाही प्रदीप सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। जबकि वीडियो में दिख रही एक महिला समेत एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed