{"_id":"5ea1bb908ebc3e904f43885f","slug":"amar-ujala-foundation-lakhimpur-news-bly4035999200","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन किए गए 28 लोगों का परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन किए गए 28 लोगों का परीक्षण
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला प्रशासन के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन के राहत शिविर में गुरुवार को लखनऊ से आए 28 लोगों का परीक्षण हुआ।
राहत शिविर में लोगो का आना लगातार जारी है। इस क्रम में गुरुवार को लखनऊ से आए 28 लोगों को शरण दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी का तापमान चेक किया। जो सामान्य मिला। टीम में शामिल डॉक्टर व फार्मासिस्ट ने सभी को एहतियात बरतने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि क्वारंटीन के दौरान सर्दी, जुकाम, बुखार व अन्य प्रकार की कोई दिक्कत लगने पर डॉक्टर को दिखाएं। उधर जरूरतमंदों के भोजन आदि उपलब्ध कराने के लिए समाजसेवी निरंतर डटे हुए हैं। गरीबो को चिह्नित कर उनके घर पर लंच पैकेट से लेकर राहत सामग्री भेजवा रहे हैं।
पलियाकलां में अमर उजाला फांउडेशन के राहत शिविर के तहत समाजसेवी गजेंद्र सिंह ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में गरीबों में राशन किटों का वितरण किया।
लॉकडाउन में कोई जरूरतमंद भूखा न सोए, इसको लेकर समाजसेवी गजेंद्र सिंह व भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह बीते कई दिनों से लगे हुए हैं। इसी के चलते बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अमर उजाला फांउडेशन की तरफ से लगाए गए राहत शिविर में दोनों समाजसेवियों ने कई लोगों को राशन किट बांटीं। यहां पर उनके साथ कुलदीप कश्यप, राजू सिंह अर्कवंशी समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।