{"_id":"6727b816ae3f1aa8da0aed33","slug":"altars-have-started-being-built-at-the-chhath-ghat-under-construction-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-132497-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निर्माणाधीन छठ घाट पर वेदियां बननी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निर्माणाधीन छठ घाट पर वेदियां बननी शुरू
विज्ञापन
संपूर्णानगर छठ घाट पर बनाईं जा रहीं वेदियां। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानगर। छह पर्व को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। भानपुरी खजुरिया में इस बार नवीन छठ घाट पर वेदियां स्थापित करने का काम श्रमदान से कराया जा रहा है।
बीडीसी अनिल गुप्ता ने बताया कि इससे पूर्व बस स्टैंड के पास सड़क पर वेदी बनी है। वहां पूजा होती है, लेकिन हर साल भीड़ होने के चलते व्रत करने वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसको लेकर प्रधान से लेकर ब्लॉक तक छठ घाट की मांग की गई और प्रयासों के बाद खजुरिया मंडी के पास प्रस्ताव होकर छठ घाट हेतु जगह चिह्नित कर दी गई।
अब यहां वेदियां ग्रामीणों के सहयोग से बनाईं जा रही हैं। यहां उमेश खरवार, रमाशंकर, राजकिशोर गुप्ता, अनिल गुप्ता, सिंटू सैनी, विनय गुप्ता, सुनील सिंह, राकेश गुप्ता, अनिल मदेशिया, प्रमोद, दिलीप आदि का सहयोग रहा। उधर, सिंगाही खुर्द स्थित छठ घाट पर समिति के प्रयास से श्रमदान कर वेदियों की मरम्मत के बाद रंगाई-पुताई कराई जा रही है।
विज्ञापन
शनिवार देर शाम सीओ यादवेंद्र यादव, थाना प्रभारी ओपी राय ने दलबल के साथ पहुंच कर छठ घाट का निरीक्षण किया और सदस्यों से वार्ता कर कार्यक्रम के बारे में जाना। सीओ ने सुतिया नाले में मगरमच्छ से बचाव के इंतजाम करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश भी थाना प्रभारी को दिए। यहां संजय गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, पवनराज, गोपी सिंह, देवशरण गुप्ता, अभय, रामप्रताप, अविनाश सिंह, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।