फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Along with the construction of Chhoti Kashi Corridor, other temples will be beautified.

Lakhimpur Kheri News: छोटी काशी कॉरिडोर निर्माण के साथ अन्य मंदिरों का होगा सौंदर्यीकरण

Sat, 24 Feb 2024 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Along with the construction of Chhoti Kashi Corridor, other temples will be beautified.
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी कॉरिडोर निर्माण के संबंध में शुक्रवार को हुई बैठक में विधायक अमन गिरि ने बताया कि कॉरिडोर निर्माण के साथ नगर व क्षेत्र के सभी मंदिरों का जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन


फार्महाउस पर हुई बैठक में विधायक ने बताया कि कॉरिडोर का प्रस्ताव शासन द्वारा स्वीकृत हो चुका है। शीघ्र ही बजट का आवंटन होगा। उन्होंने शासन के समक्ष नगर के प्राचीन मंदिरों में बाबा भूतनाथ, मां मंगला देवी, क्षेत्र के बाबा टेढ़ेनाथ धाम, बिजुआ चौसंदे बाबा मंदिर, टेढ़ेश्वर हनुमान मंदिर, अहमदनगर का क्लेश हरण मंदिर, सिकंदराबाद स्थित गजमोचन नाथ मंदिर सहित कई मंदिरों का प्रस्ताव भेजा है। जिस पर शीघ्र कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व प्रधानाचार्य केके शुक्ल ने कहा कि धर्मशालाओं का जीर्णोद्धार कराकर लॉज या होटल जैसे नए स्वरूप में विकसित किया जाए। धर्मेंद्र गिरि मोंटी, सुरेंद्र शर्मा, जगदीश प्रसाद अवस्थी, रामकृष्ण शुक्ला आदि अपने विचार रखे। अंत में विधायक ने कहा कि शहर का स्टेडियम अधूरा निर्माण शीघ्र पूर्ण कराकर लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed