फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Alleged audio of medical college principal and accused driver's lawyer goes viral

Lakhimpur Kheri News: मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य और आरोपी चालक के वकील की कथित ऑडियो वायरल

Mon, 20 Jul 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 20 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Alleged audio of medical college principal and accused driver's lawyer goes viral
लखीमपुर खीरी। मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर प्राचार्य के सामने उनके चालक संदीप पर लाखों रुपये लेने के आरोप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को सोशल मीडिया पर करीब 8 मिनट 45 सेकंड का एक ऑडियो वायरल हुआ, जो कथित रूप से कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता और संदीप के वकील के बीच बातचीत का बताया जा रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

कथित ऑडियो में प्राचार्य चालक संदीप को मेडिकल कॉलेज भेजने और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने की बात कह रही हैं। साथ ही एफआईआर न होने देने, परिसर में उनकी मर्जी के बिना पुलिस के न आने, बिचौलिया के जरिये मामला सुलझाने और संदीप से एफिडेविट बनवाकर लेन-देन समाप्त कराने जैसी बातें कही जा रही हैं। बातचीत में यह भी कथित रूप से कहा गया कि संदीप ने जिसका रुपया दिलाया है, उसकी नौकरी लगी है। ऑडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।
विज्ञापन

करीब 15 दिन पहले सुरजीत वर्मा, रामजीवन, सुरेश कुमार, सर्वेश वर्मा, जितेंद्र और रामखिलावन ने एसपी को तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि उनकी मुलाकात कॉलेज की प्राचार्य से हुई थी। उन्होंने नौकरी के लिए चालक संदीप से मिलने के लिए कहा। सभी ने करीब साढ़े छह लाख रुपये और कागज प्राचार्य के सामने संदीप को देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने भी 6 जुलाई को थाना फरधान में संदीप के खिलाफ तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि आदेशों की अवहेलना पर सेवा प्रदाता कंपनी को उसकी कार्यशैली से अवगत कराया गया, जिसके बाद उसे चालक पद से हटा दिया गया। नौकरी दिलाने के नाम पर घूस लेने की शिकायत भी की गई।

दो सप्ताह से अधिक समय बाद भी पुलिस ने न मुकदमा दर्ज किया, न जांच में कोई कार्रवाई हुई और न ही आरोपी चालक के बयान दर्ज किए गए। एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने बताया कि एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के आदेश पर उन्हें जांच मिली है। अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बाराबंकी ड्यूटी से लौटने के बाद जांच करेंगे।
-----------
संदीप पर आरोप लगा था, इसलिए पूछताछ के लिए उसे बुलवाया था। हालांकि, ऑडियो काफी पुराना है। इसे तोड़-मरोड़कर डाला गया है।
-डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed