फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Allegations of extortion in the name of operation and implant in the district hospital

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में ऑपरेशन और इम्प्लांट के नाम पर वसूली का आरोप

Thu, 20 Aug 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 20 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Allegations of extortion in the name of operation and implant in the district hospital
अस्पताल के अर्थों वार्ड में भर्ती सचिन। संवाद
ओयल। जिला अस्पताल में ऑपरेशन और इम्प्लांट के नाम पर अवैध वसूली का आरोप सामने आया है। मामले में मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने जांच कमेटी गठित की है।
विज्ञापन

ग्राम चंद्रनगर थाना फूलबेहड़ निवासी हरवंश कुमार ने बताया कि उनके आठ वर्षीय पुत्र सचिन के पैर पर ठेलिया चढ़ने से हड्डी टूट गई थी। बीते शुक्रवार वह बच्चे को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने भर्ती कर ऑपरेशन कराने की बात कही।
विज्ञापन

आरोप है कि ऑर्थो सर्जिकल विभाग के डॉक्टर के सहयोगी ने अगले दिन हरवंश को बुलाकर बताया कि बच्चे के पैर में रॉड डालनी पड़ेगी और 13 हजार रुपये खर्च आएगा। काफी मिन्नत के बाद सौदा 11,500 रुपये में तय होने का आरोप है। हरवंश के अनुसार, इलियास खान उर्फ फैज और उसके एक साथी ने उनसे 4500 रुपये लिए और 4500 रुपये जमा व 7000 रुपये बकाया दर्शाते हुए बिल दिया। ऑपरेशन के बाद भी फैज बार-बार रुपये मांगकर परेशान करता रहा। मामले में पीड़ित का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी पर जांच कमेटी गठित की गई है। फैज नाम के व्यक्ति की जानकारी जुटाई जा रही है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल के अर्थों वार्ड में भर्ती सचिन। संवाद

अस्पताल के अर्थों वार्ड में भर्ती सचिन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed