फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Allegations of assault on the family of an e-rickshaw driver by blocking the road

Lakhimpur Kheri News: रास्ता रोककर ई-रिक्शा चालक के परिवार से मारपीट का आरोप

Wed, 05 Aug 2026 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Allegations of assault on the family of an e-rickshaw driver by blocking the road
ऑटो रिक्शा चालक को मारते ग्रामीण। स्रोत : सोशल मीडिया
भीरा। बिजुआ चौकी क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक और उसके परिजनों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने तहरीर देकर करीब 20 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

निघासन थाना क्षेत्र के ग्राम दुबहा निवासी अमरीश पुत्र हरीश ने बताया कि वह 2 अगस्त को अपनी मां सुनीता देवी, पिता हरीश और बाबा विजय कुमार को ई-रिक्शे से अपनी ससुराल रसूलपनाह (थाना गोला) ले जा रहा था। आरोप है कि बस्तौला चौराहे पर कुछ लोगों ने ई-रिक्शा रोककर गाली-गलौज की और उसकी मां को नीचे खींच लिया। परिवार किसी तरह वहां से निकल गया।
विज्ञापन

आरोप है कि सेनपुर चौराहे पर डनलप लगाकर दोबारा रास्ता रोक लिया गया, जहां पहले से मौजूद करीब 20 लोगों ने चालक और उसके परिजनों से मारपीट की। घटना में विजय कुमार के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि अन्य परिजनों को भी चोटें आईं। पीड़ित ने बिजुआ चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ गोला महक शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed