फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Allegation of taking 90 thousand rupees for filing a favorable report

Lakhimpur Kheri News: पक्ष में रिपोर्ट लगाने के लिए 90 हजार रुपये लेने का आरोप

Mon, 09 Dec 2024 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Allegation of taking 90 thousand rupees for filing a favorable report
लखीमपुर खीरी। श्रीनगर के ग्राम सुखराजपुर निवासी इंद्रपाल ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए हल्का लेखपाल पर 90 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

इंद्रपाल ने बताया कि उसका एक वाद न्यायालय तहसीलदार में चल रहा था। इस मामले में हल्का लेखपाल बृजेश वर्मा ने पक्ष में आदेश कराने के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने 90 हजार रुपये दे दिए थे। इस बात के उसके पास साक्ष्य भी मौजूद हैं। पीड़ित का आरोप है कि रुपये देने के बाद भी फैसला दूसरे के पक्ष में आ गया।
विज्ञापन

पक्ष में फैसला न आने पर हल्का लेखपाल से रुपये वापस मांगे तो लेखपाल टाल मटोल करने लगा। लेखपाल बृजेश वर्मा ने बताया कि अगर शिकायती पत्र दिया है, तो वहां से तहसील आएगा। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। रुपये के लेनदेन पर कहा कि काम न होने पर लोग आरोप लगा ही देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed