{"_id":"685d88ef967985e9dc004069","slug":"allegation-of-possession-even-after-lease-expiry-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-149104-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पट्टा समाप्त के बाद भी कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पट्टा समाप्त के बाद भी कब्जा करने का आरोप
विज्ञापन
पलियाकलां। पट्टे पर दिए गए मत्स्य पालन की समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद भी जबरन कब्जा करने वाले एक कब्जेदार पर तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर नोटिस चस्पा किया है।
पलिया के घोला गांव में मत्स्य पालन के दर्जनों हेक्टेयर का पट्टा पंचायत के प्रस्ताव से मत्स्य जीवी सहकारी समिति प्राइवेट लिमिटेड फूलवरिया को दस साल के लिए दिया गया था। आरोप है कि लगान समय से न देने के चलते उक्त समिति पांच साल में ही डिफाल्टर हो गई थी और कई नोटिस भी तहसील की तरफ से उसको जारी किए गए थे। साथ ही पट्टा निरस्त कर दूसरी प्राइवेट लिमिटेड को फरवरी 2025 में आवंटित किया गया था। लेकिन पहले की फुलवरिया समिति द्वारा अवैध रूप से कब्जा बरकरार रखा गया।
इस रवैए को देख तहसील प्रशासन ने कानूनी तौर से खाली कराने का आदेश दिया। जिसके बाद नायब तहसीलदार दिलीप कुमार व लेखपाल घोला कपिल वर्मा, लेखपाल धीरज मिश्र संपूर्णानगर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और नोटिस चस्पा की है। नायब तहसीलदार दिलीप कुमार ने बताया कि नोटिस चस्पा कर दी गई है और 28 जून तक अगर अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो प्रशासन वीडियोग्राफी कराकर 29 जून को तालाब से अतिक्रमण हटाने का कार्य खुद करेगा।