फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Allahabad board finishes scheme for examiners

इलाहाबाद बोर्ड ने खत्म किया परीक्षार्थियों के लिए स्कीम का झंझट

Fri, 10 Mar 2017 11:02 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
लखीमपुर, ब्यूरो Updated Fri, 10 Mar 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रवेश पत्र पर ही लिखी है स्कीम और समय 
स्कीम लेस हुई परीक्षा
 माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद ने इस बार छात्रों को स्कीम खंगालने के झंझट से मुक्त करते हुए परीक्षा को स्कीम लेस कर दिया है, जिससे छात्रों को अब स्कीम सहेजकर रखने की जरूरत नहीं होगी। छात्रों की सुविधा के लिए प्रवेश पत्र पर ही स्कीम और पेपर का समय लिखा हुआ है। प्रवेश पत्र पर इस बार क्यू आर कोड भी दर्ज किया गया है, जिससे मुन्नाभाई पकड़ में आ सके।
इलाहाबाद बोर्ड ने परीक्षा को हाईटेक करने के लिए इस बार एक नया प्रयोग करते हुए परीक्षा को स्कीम लेस कर दिया है, जिससे छात्रों को स्कीम रखने के झंझट से निजाद मिल गई। छात्रों को अब किस विषय का पेपर किस दिन होगा इसकी जनकारी के लिए न तो स्कीम संभालकर रखनी होगी और न ही उसे बार बार देखने की जरूरत होगी। गतर्ष की भांति प्रवेश पत्र पर जहां छात्र, उसके माता पिता, कॉलेज व परीक्षा केंद्र का नाम लिखा है वहीं छात्र की पंजीकरण संख्या भी लिखी है। साथ ही जिले का कोड, छात्र  किस वर्ग का है, उसने कौन से विषय ले रखे हैं और उन विषयों की परीक्षा किस दिन होगी यह भी लिखा है। वहीं प्रवेश पत्र पर छात्र का फोटो और उसके नीचे क्यूआर कोड भी  अंकित है, जिससे मुन्नाभाइयों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन

--------
परीक्षा समय में 15 मिनट की हुई बढ़ोत्तरी
बोर्ड परीक्षार्थियों को अबकी बार परीक्षा में 15 मिनट का अधिक समय मिलेगा। छात्रों को पेपर हल करने के लिए तीन घंट के बजाय सवा तीन घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा की नई समय सीमा प्रवेश पत्र पर लिखी हुई है। पहले पेपर हल करने की समय सीमा तीन घंटे निर्धारित थी, अबकी बार 3.15 घंटे निर्धारित है। इस बार समय सीमा 7.30 से 10.45 और 2.00 से 5.15 बजे निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
प्रवेश पत्र पर इस बार छात्र से संबंधित सारी जानकारी अंकित हैं, साथ ही क्यूआर कोड़ भी दर्ज हैं। मुन्नाभाइयों को पकड़ने के लिए यह व्यस्था की गई। मोबाइल ऐप द्वार क्यूआर कोड स्कैन करते ही छात्र का पूरा डाटा मालूम हो जाएगा।
डॉ.ओपी गुप्ता डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed