{"_id":"611d548a8ebc3e799d3a8449","slug":"all-private-bus-owners-of-hardoi-area-united-for-payment-of-dues-lakhimpur-news-bly45673856","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान के लिए हरदोई क्षेत्र के सभी निजी बस मालिक हुए एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान के लिए हरदोई क्षेत्र के सभी निजी बस मालिक हुए एकजुट
विज्ञापन
अधिकारियों की परेशानी, जब बसें ही नहीं चलेंगी तो बहनें रक्षाबंधन पर कैसे करेंगी मुफ्त यात्रा
20 अगस्त की रात से निजी बसों का संचालन बंद करने का मामला
लखीमपुर डिपो सिर्फ निजी बसों के सहारे, 53 बसें हैं अनुबंधित
लखीमपुर खीरी। पिछले साल का बकाया भुगतान न मिलने से हरदोई क्षेत्र के समस्त अनुबंधित बस मालिक एकजुट हो गए हैं। सभी ने 20 अगस्त यानी शुक्रवार रात से बस संचालन न करने का निर्णय लिया है। इससे हरदोई क्षेत्र के आरएम से लेकर इसके अंतर्गत आने वाले समस्त डिपो प्रशासन परेशान है। कारण, 22 अगस्त को रक्षाबंधन है और सीएम योगी इस दिन महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराने का निर्देश भी जारी कर चुके हैं।
लखीमपुर डिपो सिर्फ अनुबंधित बसों के ही सहारे चल रहा है। इस समय डिपो से रोजाना 53 बसें संचालित हो रही हैं। इन बस मालिकों का करीब 18 लाख रुपये परिवहन निगम पर बकाया है। इसको लेकर कुछ दिन पहले भी बस मालिकों ने बस संचालन ठप कर दिया था। इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज त्रिवेदी ने लखीमपुर आकर गोला और सीतापुर डिपो की बसों से लखीमपुर डिपो का संचालन कराते हुए बस मालिकों से वार्ता की। कई दौर में वार्ता चली। अंतत: जल्द से जल्द भुगतान होने के आश्वासन पर बस मालिकों ने दोपहर बाद बस संचालन शुरू करा दिया। मगर, आश्वासन के बावजूद भुगतान न होने से नाराज बस मालिकों ने 20 अगस्त की रात से बस संचालन ठप्प करने का निर्णय लिया है।
हरदोई क्षेत्र के सभी डिपो में एक साथ अनुबंधित बसों का संचालन ठप करने का बस मालिकों के निर्णय से निगम अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बस मालिक बकाया भुगतान न मिलने पर बसें खड़ी करने के निर्णय पर अडिग हैं।
विज्ञापन
हरदोई में हुई बैठक रही बेनतीजा
बुधवार को हरदोई क्षेत्र मुख्यालय पर आरएम मनोज त्रिवेदी, आरएम वित्त सहित एआरएम और बस यूनियन के पदाधिकारियों के बीच देर शाम तक वार्ता का दौर जारी रहा। जो अंतत: बेनतीजा रही। अनुबंधित बस मालिक बकाया भुगतान मिलने पर ही बस संचालन की मांग पर डटे हैं।
बुधवार को आरएम के साथ काफी लंबी वार्ता चली, जिसमें वह बकाया भुगतान दिलाने में असमर्थता व्यक्त करते रहे। बकाया पेमेंट कब मिलेगा इसकी भी एक निश्चित तारीख नहीं बता रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार रात से बस संचालन करा पाना हमारी क्षमता में नहीं है, क्योंकि त्योहार को लेकर ड्राइवर भी पैसा मांग रहे हैं। जब हमें ही पैसा नहीं मिल रहा तो उन्हें हम कहां से दें।
- श्रवण गुप्ता, जिलाध्यक्ष, अनुबंधित बस ऑपेरटर्स एसोसिएशन लखीमपुर डिपो
बस मालिकों की आरएम से हरदोई में वार्ता हो रही है। जल्द ही इस समस्या का निर्णय निकल आएगा। यदि नहीं निकलता है तो त्योहार पर गोला और सीतापुर डिपो की बसों से लखीमपुर बस अड्डे पर संचालन होगा।
- नफासत अली, केंद्र प्रभारी लखीमपुर डिपो