फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Akshaya Tritiya well brighten bullion market

अक्षय तृतीया पर खूब चमका सर्राफा बाजार

Tue, 21 Apr 2015 09:04 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 21 Apr 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya well brighten bullion market
अक्षय तृतीया के मौके पर स्वर्णाभूषण खरीदना सुख और समद्धि का प्रतीक माना जाता है। मंगलवार को अक्षय तृतीया के दिन महिलाओं ने जमकर सोने के जेवरात खरीदे। सर्राफा की दुकानों पर दिनभर महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं और पुरुषों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार स्वर्णाभूषण खरीदकर परंपरा का निर्वाह किया।
विज्ञापन

किसानों को गन्ने का भुगतान न मिलने और बेमौसम बारिश से तबाह हुई फसलों के बावजूद अक्षय तृतीया पर सर्राफा बाजार ने पांच करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय किया है। अक्षय तृतीया के मौके पर सर्राफा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को फूलों और रंग बिरंगी झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया। महिलाओं ने स्वर्णाभूषण खरीदने में कुछ ज्यादा ही उत्साह दिखाया। लखीमपुर, गोला, पलिया और मोहम्मदी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सर्राफा बाजार खूब चमका और उम्मीद से ज्यादा व्यवसाय हुआ।
विज्ञापन


ब्रांडेड ज्वैलरी की रही ज्यादा मांग
इस अक्षय तृतीया को स्वर्णाभूषण खरीदने वाली महिलाओं ने सोने चांदी के आम आभूषणों की बजाय ब्रांडेड ज्वैलरी को ज्यादा तरजीह दी। इसके चलते डायमंड, जड़ाऊ और भारी लेकिन ब्रांडेड आभूषण ज्यादा बिके। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि अब भारी और जड़ाऊ जेवरात लोगों की पसंद बन गए हैं। इस बार कुंदन के  जेवरातों की भी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान तंगहाल लेकिन उत्साह में कमी नहीं
सर्राफा व्यवसाइयों का कहना है कि इस अक्षय तृतीया पर  पिछले साल जैसा ही व्यवसाय हुआ है। गन्ने का भुगतान न होने और मौसम की मार से तबाह हुई फसलों के बावजूद सर्राफा व्यवसाय पर खास फर्क नहीं दिखाई दिया। पिछले साल जितना व्यवसाय हुआ था कमोवेश उतना ही व्यवसाय इस साल भी हुआ।


सर्राफा बाजार में रही विशेष सुरक्षा व्यवस्था
अक्षय तृतीया पर सर्राफा बाजार में होने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए। सीसीटीवी के जरिये भी बाजार में आने-जाने वालों पर नजर रखी गई। सर्राफा व्यवसाइयों ने अपने यहां आने वाले ग्राहकों की विशेष आवभगत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed