फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Akhilesh engaged in helping Dalits and Backwards, took out Lok Jagran Yatra

Lakhimpur Kheri News: दलितों-पिछड़ों को साधने में जुटे अखिलेश, निकाली लोक जागरण यात्रा

Tue, 06 Jun 2023 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh engaged in helping Dalits and Backwards, took out Lok Jagran Yatra
सभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
लखीमपुर खीरी। प्रशिक्षण शिविर के सहारे लोकसभा चुनाव की नब्ज टटोलने निकले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2024 से पहले जातीय जनगणना का शिगूफा छोड़कर बड़ी लड़ाई का एलान कर दिया है। खीरी से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के जरिये अखिलेश यादव ने दलितों-पिछड़ों के गठजोड़ की कोशिश के साथ भाजपा के खिलाफ अभियान भी छेड़ दिया है। मंगलवार को शिविर के समापन के दौरान मंच से अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखे हमले किए।
विज्ञापन

सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों के घर जाकर मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने देवकली में आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने के लिए कहा। अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना की मांग करते हुए वर्ष 2024 की लड़ाई का एलान कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा सबको बताएगी कि जब तक जातीय जनगणना नहीं होगी तब तक कुछ भी नहीं हो सकता। उन्होंने जातीय जनगणना को सामाजिक न्याय का रास्ता बताया। अखिलेश ने कहा कि समाजवादियों की यह कोशिश होगी कि प्रशिक्षण अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाए। आज समाज के सामने जो चुनौतियां हैं, उन्हें लेकर पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाएं और जनता तक पहुंचाएं। क्योंकि, भाजपा दुष्प्रचार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोक जागरण यात्रा में भाजपा पर बोला हमला
लखीमपुर खीरी। लोक जागरण यात्रा की शुरुआत के साथ अखिलेश यादव ने बस में बैठकर यात्रा का मर्म समझाया। कहा कि इस यात्रा के जरिये लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जिस तरह से भाजपा संविधान को नहीं मान रही, कानून की धज्जियां उड़ा रही है, उसके लिए जनता का साथ आना जरूरी है। भाजपा किसानों को दोगुनी आय के सपने दिखा रही है, लेकिन इन्होंने ही किसानों को बर्बाद कर दिया। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। अन्याय भी चरम सीमा पर है। सवाल उठाया कि क्या कोई कल्पना कर सकता है कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य को कार्यवाहक डीजीपी चले रहे हैं। आरोप लगाया कि पुलिस से मनमाने काम कराने के लिए भाजपा सरकार लगातार कार्यवाहक डीजीपी बना रही है।
भाजपा चाहती है कि लोग हिंदू-मुसलमान की लड़ाई में उलझे रहे। किसान पर बहस न हो। भाजपा के पास थार की घटना (तिकुनिया हिंसा) पर जवाब नहीं। कन्नौज में जो हुआ उसका भी जवाब नहीं। हद ये है कि सांसद पुलिस को पीट रहा है भाजपा ने अयोध्या, गोरखपुर, लखनऊ में अवैध इमारतें बनवाई हैं। अगर इन महानगरों की रजिस्ट्रियां निकलवाई जाएं तो साफ पता चल जाएगा कि प्रदेश में सबसे बड़ा भूमाफिया कौन है।


दलित पिछड़ों के गठजोड़ से चुनावी वैतरणी पार करने की कोशिश
यात्रा की शुरुआत में अखिलेश यादव ने कहा कि उनका बसपा के साथ अच्छा अनुभव रहा है। कांशीराम जी ने जो फौज तैयार की थी, सपा उसका साथ लेगी। दावा किया कि बड़ी संख्या में बसपा की विचारधारा के लोगों को सपा में जोड़ेंगे।

सभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

सभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

सभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

सभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed