फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ajit murder case: Police did not reach any concrete result, investigation intensified

अजीत हत्याकांड : किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची पुलिस, तफ्तीश तेज

Tue, 30 Jun 2020 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ajit murder case: Police did not reach any concrete result, investigation intensified
लखीमपुर खीरी। शहर की कांशीराम कॉलोनी निवासी अजीत प्रताप लाल की हत्या के मामले में पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है, लेकिन पुलिस ने अब तक मिले तथ्यों के आधार पर अपनी तफ्तीश तेज कर दी है।
विज्ञापन

27 जून को डीसी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी अजीत प्रताप लाल (32) का शव उसी के कमरे में खून से लथपथ मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गोली लगने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। इससे मौत का रहस्य गहरा गया था। पुलिस ने मृतक के बैंक खातों और मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकाली है, जिन्हें वह खंगाल रही है, लेकिन अब तक मोबाइल और बैंक खातों से पुलिस को कोई ऐसा साक्ष्य हाथ को नहीं लगा है, जिससे पुलिस के हाथ कातिल तक पहुंच सके। पुलिस शादी समारोह सहित अन्य बिंदुओं पर भी गहराई से जांच कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि कुछ क्लू मिले हैं, जिनके आधार पर जांच तेज कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed