{"_id":"66fdbd69c3040956430c3a77","slug":"airlines-more-than-doubled-fares-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-130283-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विमान कंपनियों ने दोगुने से अधिक किया किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विमान कंपनियों ने दोगुने से अधिक किया किराया
विज्ञापन
धनगढ़ी विमानस्थल से उतरकर गंतव्य को जाते यात्री और खड़ा विमान।
धनगढ़ी। दशहरा पर्व को लेकर नेपाल की वायु सेवा कंपनी ने काठमांडो से धनगढ़ी का किराया दोगुने से अधिक कर दिया है। जिससे नेपाली नागरिकों में रोष फैल गया है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किराया न बढ़ाने के लिए कहा है।
नेपाल का सबसे बड़ा पर्व दशहरा नजदीक आने के बाद काठमांडो से धनगढ़ी के लिए किराया में दोगुने से अधिक कर दिया गया है। बताया गया है कि धनगढ़ी से काठमांडो के लिए आठ हजार रुपये नेपाली यानी पांच हजार रुपये भारतीय मुद्रा थी। जो कि अब वायु सेवा की निजी कंपनियों ने 17 हजार रुपये नेपाली यानी 10 हजार 625 रुपये भारतीय मुद्रा कर दी है। काठमांडो से दिल्ली तक का किराया 11 हजार रुपये नेपाली यानी 6875 रुपये भारतीय है।
इस बारे में कैलाली उद्योग वाणिज्य संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी पुष्कर ओझा ने निजी विमान कंपनियों द्वारा किराया बढ़ाए जाने की निंदा की है। धनगढ़ी विमानस्थल के प्रमुख गणेश बहादुर सिंह ने बताया कि वायु सेवा कंपनियों ने सरकार द्वारा तय किया गया अधिकतम किराया 18 हजार लेने की बात कही है।
विज्ञापन
उधर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने फेसबुक के जरिए पोस्ट कर विमान निजी कंपनियों से किराया न बढ़ाने को कहा है।